नवरात्रि के व्रत में बनाएं कच्चे पपीते का हलवा, जानिए इसकी विधि

By मिताली जैन | Apr 07, 2022

नवरात्रि के दिनों में व्रती भक्तों को जिस चीज को लेकर सबसे ज्यादा परेशानी होती है, वह है कि हर दिन नया क्या बनाया जाए। चूंकि व्रत रखते समय आपको खानपान पर संयम बरतना होता है और कुछ खास चीजों का ही सेवन करना होता है। ऐसे में कुछ नया खाने का मन करता है तो समझ नहीं आता कि क्या खाएं। अगर आप भी इस नवरात्रि कुछ हेल्दी व टेस्टी खाना चाहते हैं तो कच्चे पपीते का हलवा बनाएं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका−

इसे भी पढ़ें: नवरात्रि में कन्या पूजन के लिए सिर्फ 30 मिनट में बनाएं काले चने और हलवा-पूड़ी का प्रसाद, पढ़ें रेसिपी

सामग्री−

तीन कप कच्चा पपीता कद्दूकस किया हुआ

येलो फूड कलर आप्शनल

पिस्ता व बादाम गार्निशिंग के लिए

आधा कप खोया

चीनी एक कप

दो टेबलस्पून घी

इसे भी पढ़ें: नवरात्रि का व्रत रख रहे हैं तो जरूर बनाएँ ये फलहारी पकौड़े, बहुत आसान है रेसिपी

विधि−

पपीते का हलवा बनाने के लिए पहले आप पैन में घी डालकर गर्म करें। जब यह गर्म हो जाए तो मीडियम फ्लेम पर इसमें कद्दूकस किया हुआ पपीता डालकर करीबन दस मिनट के लिए चलाते हुए पकाएं। जब पपीता थोड़ा साफ्ट हो जाए तो इसमें चीनी व खोया डालकर मिलाएं। आप चाहें तो इस समय इलायची पाउडर या केवड़ा एसेंस भी मिला सकते हैं। यह पूरी तरह आपके टेस्ट पर निर्भर है।

जब चीनी मेल्ट होने लगे तो इसमें फूड कलर मिलाएं। यह भी पूरी तरह ऑप्शनल है। अगर आप चाहें तो इसे स्किप भी कर सकते हैं। कुछ देर में आपका हलवा बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद गैस को बंद करें और इसमें बारीक कटे बादाम, काजू और पिस्ता डालें।

आपका टेस्टी कच्चे पपीते का हलवा बनकर तैयार है। आप इस रेसिपी को आसानी से नवरात्रि में बना सकते हैं और खा सकते हैं।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

NTPC चार राज्यों में 4.8 GW क्षमता के नए थर्मल पावर प्लांट लगाएगी

Congress का Narendra Modi सरकार पर हमला, बढ़ती महंगाई से आम परिवारों का बजट बिगड़ा

Moong Dal Kheer Recipe: चावल छोड़ बनाएं मूंग दाल की रबड़ी जैसी गाढ़ी खीर

Former IPS Sanjay Kumar Singh ने अपनी बुक में किया Aryan Khan Drug Case का जिक्र, जानें क्या लिखा?