देशभर में संतों-सनातनियों का प्रदर्शन, हिंदू धर्म का अपमान करने पर राहुल-पप्पू के खिलाफ FIR दर्ज

By नीरज कुमार दुबे | Aug 01, 2026

अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले की तरफ ध्यान खींचने के लिये संसद परिसर में 'नाटक' करने पर सांसद पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। एक तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है साथ ही देश भर में संत तथा सनातनी सड़कों पर उतर कर उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। पप्पू यादव के साथ साथ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भी संत और सनातनी भड़के हुए हैं क्योंकि पप्पू के कुकृत्य में राहुल ने पूरा साथ दिया। इसी के चलते पप्पू यादव, राहुल गांधी और अयोध्या से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ वाराणसी में सनातन धर्म का अपमान करने के आरोप में शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया। दिल्ली में भी संसद मार्ग थाने में शिकायत दी गयी है। वहीं वाराणसी में पुलिस उपायुक्त गौरव बंसवाल ने बताया कि संतों की तहरीर पर सांसद राहुल गांधी, सांसद पप्पू यादव और सांसद अवधेश प्रसाद पर सनातन धर्म का अपमान करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें: NEET गड़बड़ी पर Rahul Gandhi का PM Modi पर पलटवार: छात्र नहीं, आपको उनसे माफ़ी मांगनी चाहिए

पप्पू यादव के इस कुकृत्य पर संतों की भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा है कि सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वहीं अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा है कि हिंदू धर्म के खिलाफ साजिशें हो रही हैं जोकि गलत है। उधर स्वामी दीपांकर ने कहा है कि हिंदू समाज भगवान राम के इस अपमान को नहीं सहेगा।

प्रमुख खबरें

प्रेमचंद जयंती पर नई दिल्ली के प्रवासी भवन में गूंजा राष्ट्रवाद का स्वर

Farooq Abdullah के Statehood वाले बयान पर भड़के Ravinder Raina, कहा- आतंक को सही ठहराना बंद करें

Broad Peak Avalanche: निर्मल पुर्जा की मौत पर्वतारोहण जगत के लिए बड़ी क्षति, PM Balendra Shah ने दी श्रद्धांजलि

Ayodhya Medical College में बम बनाने की गाइड मिलने से हड़कंप, First Year Student हिरासत में