पप्पू यादव का सनसनीखेज आरोप: भाजपा की तय तारीख पर चुनाव करा रहा आयोग, निष्पक्षता पर सवाल

By अंकित सिंह | Oct 06, 2025

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने सोमवार को 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए मतदान कार्यक्रम की घोषणा कर दी। चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान दो चरणों में होगा और मतगणना 14 नवंबर को होगी। पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। चुनाव आयोग ने बताया कि पहले चरण में 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा। हालांकि, इसको लेकर पूर्णियां से निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने चुनाव आयोग और भाजपा के बीच सांठगांठ का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें: बिहार में छह और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान, 14 नवंबर को मतगणना

नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में बिहार चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए, मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने भी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की सराहना की और कहा कि इसने मतदाता सूचियों को 'स्वच्छ' कर दिया है। उन्होंने बताया कि अंतिम मसौदा 30 सितंबर को प्रकाशित किया गया था। कुमार ने यह भी कहा कि चुनाव निकाय यह सुनिश्चित करना चाहता है कि चुनाव 'पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके' से हों। उन्होंने बताया कि डाक मतपत्रों की गिनती मतगणना के अंतिम दो दौर से पहले पूरी हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

Jio Platforms का IPO अक्टूबर अंत तक आने के आसार, 12 लाख करोड़ रुपये मूल्यांकन संभव

चेन्नई Airport पर बैंकॉक से आए यात्री से 5.26 करोड़ रुपये का Ganja जब्त

Mika Singh ने Diljit Dosanjh पर उठाए सवाल, बोले Border 2 का प्रमोशन क्यों नहीं किया

20 साल पहले क्या हुआ था? CEC Gyanesh Kumar से जुड़े मामले के पुराने रिकॉर्ड फिर तलब