Meghalaya में सरकार बनाने के लिए एनपीपी का भाजपा से समर्थन मांगना विरोधाभास : कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2023

शिलांग। मेघालय में नयी सरकार बनाने के लिए नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अपनी पूर्व सहयोगी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से समर्थन मांगने को कांग्रेस ने विरोधाभास करार दिया है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व कोनराड के संगम की अगुवाई वाली सरकार को देश की ‘सर्वाधिक भ्रष्ट’ सरकारों में से एक बता चुका है। माइलियम विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस विधायक रोनी वी लिंगदोह ने कहा कि विपक्ष हार के बावजूद समान विचारधारा वाले दलों के साथ काम करना जारी रखेगा।

इसे भी पढ़ें: Owaisi ने पार्टी नेताओं से कहा, ‘‘ तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करें ’’

60 सदस्यीय मेघालय विधानसभा में किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए जरूरी 31 सीट नहीं मिल सकी हैं। इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि संगमा ने नयी सरकार के गठन के लिए शाह से समर्थन मांगा है। संगमा सरकार में एनपीपी की सहयोगी रही यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) 11 सीट के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, जबकि वर्ष 2018 के चुनाव में उसे केवल छह सीट हासिल हुई थीं। कांग्रेस और ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांगेस ने पांच-पांच सीट हासिल की हैं, जबकि भाजपा को दो सीट से संतोष करना पड़ा है।

प्रमुख खबरें

Semicon 2.0: कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू होने तक चिप प्लांट बेचने पर सरकार ने लगाई रोक

2018 के Sandpaper Gate के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका में Test Series खेलेंगे Steve Smith

G20 बैठक में Manohar Lal ने की सुरक्षित और सस्ती ऊर्जा के लिए वैश्विक सहयोग की वकालत

Manipur में सुरक्षा समीक्षा: CM Y Khemchand Singh ने दिए संवेदनशील इलाकों में तैनाती के निर्देश