जाली पासपोर्ट के इस्तेमाल के चलते रोनाल्डिन्हो को हुई थी जेल, अब होटल में नजरबंद रखने का आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2020

आसुनसियोन। पराग्वे के एक जज ने ब्राजील के दिग्गज फुटबालर रोनाल्डिन्हो और उनके भाई को पुलिस हिरासत से रिहा करने और आसुनसियोन के एक होटल में नजरबंद रखने का आदेश दिया है। जज गुस्तावो एमरिल्ला ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने ‘‘रोनाल्डिन्हो और उनके भाई को होटल में नजरबंद रखने का आदेश दिया है।’’ इन दोनों को पराग्वे में प्रवेश करने के लिये जाली पासपोर्ट का इस्तेमाल करने के लिये ठीक एक महीने पहले गिरफ्तार किया गया था। 

इस आदेश का मतलब है कि इन भाईयों को जेल की विकेट परिस्थितियों के बजाय आसुनसियोन के होटल में रहने का मौका मिलेगा लेकिन उन्हें नजरबंद रखा जाएगा। पराग्वे की अपीली अदालत ने पिछले महीने इन दोनों भाईयों को रिहा करने से इन्कार कर दिया था। इस कारण दो बार विश्व के सर्वश्रेष्ठ फुटबालर चुने गये रोनाल्डिन्हो को अपना 40वां जन्मदिन जेल में मनाना पड़ा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर