ब्राजील के स्टार फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो गिरफ्तार, जाली पासपोर्ट के सहारे कर रहे थे ये काम

former-brazilian-football-star-ronaldinho-arrested
[email protected] । Mar 7 2020 2:20PM

ब्राजील के पूर्व फुटबॉल स्टार रोनाल्डिन्हो और उनके भाई को जाली पासपोर्ट के सहारे पराग्वे में घुसने के आरोप में आसुनसियोन में गिरफ्तार किया गया है।रोनाल्डिन्हो और उनके भाई राबर्टो डि आसिस मोरिएरा अदालत से शुक्रवार की रात आठ बजकर 15 मिनट पर बाहर निकल थे। लेकिन इसके दो घंटे के अंदर ही उन्हें राष्ट्रीय पुलिस मुख्यालय ले जाया गया।

आसुनसियोन। ब्राजील के पूर्व फुटबॉल स्टार रोनाल्डिन्हो और उनके भाई को जाली पासपोर्ट के सहारे पराग्वे में घुसने के आरोप में आसुनसियोन में गिरफ्तार किया गया है। पराग्वे के एक मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘अटार्नी जनरल के कार्यालय ने उनकी गिरफ्तारी के लिये वारंट जारी किया।

इसे भी पढ़ें: भारत का फिर किया नाम रोशन, TOISA में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनी सिंधू

रोनाल्डिन्हो पर सार्वजनिक दस्तावेज में गलत जानकारी देने का आरोप है।’’रोनाल्डिन्हो और उनके भाई राबर्टो डि आसिस मोरिएरा अदालत से शुक्रवार की रात आठ बजकर 15 मिनट पर बाहर निकल थे। लेकिन इसके दो घंटे के अंदर ही उन्हें राष्ट्रीय पुलिस मुख्यालय ले जाया गया। 

इसे भी पढ़ें: पूर्व भारतीय फुटबॉलर अशोक चटर्जी का निधन

इन दोनों भाईयों के वकील एडोल्फो मारिन ने कहा कि वह नहीं जानते कि उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया। मारिन ने कहा, ‘‘हम नहीं जानते कि किस अधिकार के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया है। ’’इससे पहले गुरुवार को आसुनसियोन में सरकारी वकील ने दोनों भाईयों से सात घंटे तक पूछताछ की थी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़