Diwali 2026 पर अपनी बेटी को दें फेस्टिव लुक, चुनें Ethnic Jumpsuit और Indo Western Suit

By अनन्या मिश्रा | Nov 04, 2026

दीपावली के पर्व में बस अब कुछ दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में इस पर्व की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। लोह पहले से ही दिवाली के लिए नए कपड़े खरीद लेते हैं। अगर आपके घर में भी एक छोटी बच्ची है, तो उसको भी दिवाली पर कपड़े दिलाने की टेंशन होगी कि आप अपनी बच्ची को क्या पहनाएं, जिसमें वह सुंदर लगने के साथ कंफर्टेबल फील करे। अगर आप भी अपनी बेटी के लिए दिवाली आउटफिट ढूंढ रही हैं, तो 2026 के ये 5 लेटेस्ट ट्रेंड आपकी मदद करेंगे। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम बताने जा रहे हैं कि आप अपनी बेटी के लिए कौन से आउटफिट्स ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: हर फंक्शन में स्ट्रेटनर और कर्लर? शादी के सीजन में बालों को टूटने से ऐसे बचाएं

लहंगा चोली

अगर आप भी अपने बेटी को फेस्टिव वाइब देना चाहती हैं। तो लहंगा चोली से बढ़िया आउटफिट कोई नहीं है। आप बंधेज प्रिंट और मिरर वर्क वाला लहंगा अपनी बेटी को पहना सकती हैं। छोटी बच्ची के लिए लाइट वेट लहंगा लें, जिससे कि वह आराम से चल सके।

शरारा सेट

इस दिवाली आप अपनी बेटी को शरारा दिला सकते हैं। यह सिर्फ बड़ों के लिए नहीं बल्कि बच्चियों पर भी काफी सुंदर लगता है। इस बार सिल्क और जॉर्जेट फैब्रिक की शॉर्ट कुर्ती और फ्लेयर्ड शरारा खरीदें। यह आपकी बेटी पर काफी ज्यादा अच्छा लगेगा।

ट्रेंडी जंपसूट

इसके अलावा पेरेंट्स अपनी राजकुमारी के लिए जंपसूट भी ले सकते हैं। दिवाली के मौके पर एथनिक जंपसूट एकदम परफेक्ट रहेगा और इसको पहचानना भी आसान है। वहीं बच्चियां इसको पहनकर आराम से एंजॉय कर सकती हैं।

इंडो-वेस्टर्न सूट

यह उन पेरेंट्स के लिए अचछा ऑप्शन है, जो वेस्टर्न कट के साथ इंडियन टच चाहते हैं। धोती स्टाइल पैंट के साथ शॉर्ट कुर्ती या जैकेट वाले सूट में आपकी बेटी सबसे सुंदर लगेगी। वहीं इसको दीपावली के पर्व के अलावा भाईदूज पर भी पहना जा सकता है।

कंफर्ट का रखें ध्यान

पेरेंट्स इस साल सिर्फ डिजाइन नहीं बल्कि कंफर्ट को भी प्राथमिकता दें। बच्चों के लिए ऐसे कपड़े लें, जिसमें उनको खुजली और पसीना न आए।

बच्ची के लिए बहुत ज्यादा हैवी लहंगा या शरारा न लें। इसमें बच्ची परेशान हो जाएगी।

हमेशा कपड़ा सॉफ्ट और कॉटन लाइनिंग वाला लें।

दीपावली पर दियों के पास जाते हुए बच्चों का ध्यान रखें। क्योंकि नेट वाले कपड़े जल्दी आग पकड़ते हैं।

जूते की जगह सॉफ्ट जूती या फिर मोजे पहनें।

प्रमुख खबरें

Punjab में Congress कार्यकर्ताओं को Mallikarjun Kharge का संदेश, एकजुटता से ही मिलेगी पूरे देश में जीत

Ramlila Maidan रैली में गैरहाजिर Youth Congress के 202 पदाधिकारी निलंबित, 7 राज्यों में कार्रवाई

Kolkata में 65 और Delhi में 64 रुपये प्रति किलो पहुंची चीनी, महानगरों में खुदरा भाव में उछाल

Kanika Kapoor ने पति गौतम हथीरमानी से अलग होने का किया फैसला, सोशल मीडिया पर जारी किया नोट