माता-पिता ने की क्रूरता की हद पार, 11 साल के मासूम बच्चे को 22 अवारा कुत्तों के साथ किया कैद

By निधि अविनाश | May 16, 2022

एक मां-बाप वो होते है जो अपने बच्चे के लिए जान तक देने को तैयार हो जाते है और एक ऐसे भी माता-पिता है जो अपने जिगर के टुकड़े को कुत्तों के साथ कमरे में बंद कर देते है। जी हां महाराष्ट्र के पुणे से काफी दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है जहां मां-बाप ने अपनी ही 11 साल के बेटे को एक नहीं बल्कि 22 अवारा कुत्तों के साख फ्लैट में दो साल से बंद करके रखा हुआ था। क्रूरता की सारी हदें पार करे देने वाले मां-बाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन बाद में दोनों की जमानत हो गई है।

इसे भी पढ़ें: होठों पर किस करना और प्यार से छूना अप्राकृतिक अपराध नहीं! बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

एक हिंदी मीडिया से बातचीत के दौरान वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सरदार पाटिल ने बताया कि, आरोपी का नाम संजय लोधरिया और शीतल लोधरिया है। दोनों कोंढवा इलाके की कृष्णाई बिल्डिंग में रहते हैं, जिस घर में वह रहते है वहां दोनों ने कम से कम 22 अवारा कुत्ते पाल रखे है। सभी कुत्ते सड़के से उठाकर लाए गए और किसी की भी वैक्सीनेशन नहीं हो रखी है और कमरा बहुत गंदा हो रखा था। सभी 22 कुत्तों को आरोपियों ने अपने 11 साल के बेटे के साथ एक  बेड रूम किचन वाले फ्लैट में रखा हुआ था। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि बच्चा खिड़की में बैठकर कुत्ते जैसी हरकते करता है। कोरोना के कारण स्कूल दो साल बंद थे और अब जब स्कूल शुरू हुआ तो बच्चे ने स्कूल में छात्रों को काटने की बात सामने आई। पुलिस इस मामले में स्कूल प्रशासन से भी जानकारी हासिल कर रहे है। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने सुरक्षा कारणों से बदला विमान, Air Force One में रहे रूबियो

Massachusetts में Arjun Arvind पर मां और भाई की हत्या का केस दर्ज किया गया

Taliban ने Herat से संयुक्त राष्ट्र के दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया

Delhi Metro के सेवा तीर्थ स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदा अज्ञात व्यक्ति, हुई मौत