Parenting Tips: बच्चों से माफी मांगने से नहीं घटता अधिकार, मजबूत होता है रिश्ता

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 17, 2026

आज के समय सबसे जरुरी हो गया बेहतर पेरेंटिंग अनुभव देना। गौरतलब है कि हर माता-पिता की यह चाहत होती है कि उनका बच्चों के साथ मजबूत,दोस्तना और भरोसमंद रिश्ता जरुर कायम रहे, लेकिन एक समय ऐसा भी होता है पेरेंट्स आपा खोकर अपने बच्चे को चिल्लाने या डांटने लगते हैं।

लेकिन सच्चाई कुछ और है। खासतौर पर बच्चों से दिल से मांगी गई माफी आपके अधिकार को घटाती नहीं, बल्कि आपके प्रति उनके सम्मान, भरोसे और भावनात्मक जुड़ाव को और भी गहरा बना देती है।

आखिर क्यों जरुरी है रिश्तों में मरम्मत?

कई बार माता-पिता का सख्त अनुशासन सिर्फ नियंत्रण और हुकुम चलाने पर मौजूद रहता है, लेकिन सकारात्मक पेरेंटिंग में प्यार, संवेदनशीलता और स्पष्ट सीमाओं के साथ ही अपनी जवाबदेही भी होती है। असल में जब हम बच्चे पर कहते हैं, 'बेटा, आज मुझसे गलती हुई, मुझे तुम पर चिल्लाना नहीं चाहिए था' तो ऐसा करने से आपकी अथारिटी खो नहीं जाती है बल्कि बच्चे के सामने बेहतरीन उदाहरण पेश होता है। क्योंकि गलतियां इंसान से होती है और अपनी गलती को स्वीकारना और अपने गुस्से पर काबू पाना असली समझदारी होती है। गौरतलब है कि पेरेंटिंग में मतभेद और तनाव आना एक स्वाभाविक नेचर है। सबसे जरुरी है कि आप उस रिश्ते को मरम्मत कैसे करें।

कहें वही जो है सही

कई बार बच्चों पर ज्यादा कठोरता या चिल्लाने से उनका मानसिक स्वास्थ्य और व्यवहार पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। जब माता-पिता अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेते हैं, तो बच्चों अपनी भावनाओं को छिपाने के बजाय खुलकर व्यक्त करना सीखते हैं।

जब बच्चे अपनी गलतियों पर झूठ बोलने के जगह जिम्मेदारी लेना सीखते है, तो वे दूसरों के प्रति अधिक संवेदनशील और दयालु बनते हैं। हां, आपको हर बात पर माफी मांगने की जरुरत नहीं है। वहीं, सही नियमों और सीमाओं के लिए कभी माफी न मांगे।

इतना ही नहीं, आप बच्चे का स्क्रीन टाइम कम करवाना चाहते हैं, तो सही समय पर सोने या पढ़ाई करने के लिए कहे, अगर बच्चा उदास होता है, तो इसक लिए मांफी मांगने की जरुरत नहीं है।

जब खो दें आपा

- सबसे पहले खुद को शांत करें। शांत होने के बाद ही बच्चे के पास जाएं।

- बिना किसी बहाने के अपनी गलती स्वीकार करें। जैसे कि- 'मैं तुम पर चिल्लाया और वह गलत था।'

- बच्चे पर पड़े असर को अलग रखें। 'हमें तुम्हारे व्यवहार पर बात करनी है, लेकिन मेरा चिल्लाना गलत था।'

- इसके बाद बताएं कि अगली बार आप क्या अलग करेंगे। 'अगली बार गुस्सा आने पर मैं पहले शांत होने के लिए 5 मिनट रुकूंगा।'

- बच्चों को आश्वस्त करें।  'आई लव यू, कहें, बच्चा नाराज है, तो बोलें मेरा प्यार तुम्हारे लिए कम नहीं होता।'

प्रमुख खबरें

देश-विदेश के प्रमुख घटनाक्रम: शाम 6 बजे तक की बड़ी खबरें

Jammu Kashmir के ITI अपग्रेडेशन के लिए PM-SETU से 475.41 करोड़ रुपये मंजूर

हूतियों ने उड़ा डाला राष्ट्रपति भवन! बाल-बाल बचे प्रधानमंत्री, एक्शन में भारत

DK Shivakumar ने NLSIU दीक्षांत समारोह में युवा वकीलों से कहा, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करें