परेश रावल का राहुल पर तंज, कहा- आज धरती हिलेगी ही नहीं बल्कि नाचेगी

By अंकित सिंह | Jul 20, 2018

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के प्रमुख राहुल गांधी आज लोकसभा में अपनी पार्टी का पक्ष रखेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि राहुल गांधी को अपना पक्ष रखने के लिए 15 मिनट का समय दिया जा सकता है जिसकी मांग वो समय-समय पर करते रहे हैं। ऐसे में BJP सांसद और अभिनेता ने उनपर तंज कसते हुए कहा कि अगर आज राहुल जी बिना पढ़े, बिना फंबल किए, बिना गलती के 15 मिनट बोलेंगे तो धरती जरूर हिलेगी. हिलेगी भी क्या, नाचेगी।

इससे पहले केंद्रिय मंत्री और BJP सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा है कि भूकंप के मज़े लेने के लिए तैयार हो जाइए। बता दें कि एक बार राहुल ने कहा था कि अगर उन्हें संसद में 15 मिनट बोलने दिया जाए तो भूकंप आ जाएगा।

प्रमुख खबरें

Mumbai Local Train में दिल दहला देने वाली वारदात: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को ट्रैक पर धकेला, गंवाना पड़ा बायां हाथ, आरोपी गिरफ्तार

विदेश में तलाक लेकर दूसरी शादी करने पर चलेगा Bigamy केस, Supreme Court ने खारिज की अर्जी

महिला अफसर को अश्लील संदेश मामला: TVK MLA सी अरुल विग्नेश पर कार्रवाई की मांग

पैसे भेजने के लिए बैंक अकाउंट जरूरी नहीं? RBI के नए मनी ट्रांसफर नियम समझें