पेरिस सिटी हॉल ''प्रिंसेस डायना'' के नाम से बनाना चाहता है ''स्क्वेयर’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2019

पेरिस। ब्रिटिश शाही परिवार की लोकप्रिय सदस्य राजकुमारी डायना की जिस जगह एक कार हादसे में मौत हुयी थी वहां पेरिस सिटी हॉल एक ‘स्क्वेयर’ बनाना चाहता है। यह स्थल अल्मा टनल से लगा हुआ है जहां 1997 में दुर्घटना हुई थी।

इस चौराहे का नाम इस समय ओपेरा गायक मारिया कैलस के नाम पर रखा गया है। सिटी हॉल के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि डायना के नाम पर इसका नाम रखने के लिए नगर परिषद अगले महीने मतदान करेगी।

इसे भी पढ़ें: पेरिस से मुंबई जा रहा एयरबस ए340 विमान ईरान में आपात स्थिति में उतरा

सिटी ने उल्लेख किया कि कैलस के नाम पर पहले से ही नजदीक में एक स्क्वेयर है और इसलिए पेरिस सिटी डायना को उनके मानवीय सहायता कार्यों के लिए सम्मानित करना चाहता है। सुरंग में कंक्रीट के खंभे से उनकी मर्सिडीज कार के टकराने के कारण 36 वर्षीय राजकुमारी, उनके प्रेमी और चालक की मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश