'परिवार का साथ, परिवार का विकास', वाराणसी में विपक्षी दलों पर प्रधानमंत्री ने साधा निशाना

By अंकित सिंह | Apr 11, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर कटाक्ष किया और कहा कि सत्ता पाने के लिए केंद्रित दलों को मुख्य रूप से अपने परिवारों को बढ़ावा देने की चिंता है। इसके विपरीत, उन्होंने कहा कि उनकी सरकार समावेशी प्रगति के विचार के माध्यम से सभी लोगों के विकास के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। 3,880 करोड़ रुपये की 44 परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद बोलते हुए, पीएम मोदी ने कहा, "राष्ट्र की सेवा में हमारा मार्गदर्शक मंत्र हमेशा 'सबका साथ, सबका विकास' रहा है। इसी भावना के साथ, हम हर नागरिक की बेहतरी के लिए आगे बढ़ते रहेंगे।"

 अपने निर्वाचन क्षेत्र में हुए विकास के बारे विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि पहले पूर्वांचल में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव था, लेकिन आज काशी स्वास्थ्य की राजधानी बन रही है। उन्होंने कहा, 10-11 साल पहले, पूरे पूर्वांचल में इलाज को लेकर जो परेशानियां थीं, वे भी हम सब जानते हैं। आज स्थितियां बिल्कुल अलग हैं। मेरी काशी अब आरोग्य की राजधानी भी बन रही है। प्रधानमंत्री ने कहा, दिल्ली-मुंबई के बड़े-बड़े अस्पताल आज आपके घर के पास आ गए हैं। यही तो विकास है, जहां सुविधाएं लोगों के पास आती हैं।’’ उन्होंने कहा कि बीते दस वर्षों में हमने सिर्फ अस्पतालों की गिनती नहीं बढ़ाई बल्कि हमने मरीज की गरिमा भी बढ़ाई है। 

इसे भी पढ़ें: Trump का एक और बड़ा धमाका, हिले दुनियाभर के करोड़ों मुसलमान, भारत के कई सेलिब्रेटीज के भी उड़ जाएंगे होश

उन्होंने सभा में मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, जब आपने हमें तीसरी बार आशीर्वाद दिया, तब हमने भी सेवक के रूप में स्नेह स्वरूप अपने कर्तव्य को निभाया है। मेरी गारंटी थी कि बुजुर्गों का इलाज मुफ्त होगा। इसी का परिणाम है, आयुष्मान वय वंदना योजना। यह योजना बुजुर्गों के इलाज और उनके सम्मान के लिए है। मोदी ने कहा कि वाराणसी में करीब पचास हजार वय वंदना कार्ड यहां के बुजुर्गो तक पहुंच गये हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई आंकड़ा नहीं है, यह तो एक सेवक का नम्र प्रयास है। मोदी ने कहा कि अब इलाज के लिए जमीन बेचने की जरूरत नहीं, अब इलाज के लिए कर्ज लेने की मजबूरी नहीं, अब इलाज के लिए दर-दर भटकने की बेबसी नहीं...। उन्होंने कहा ‘‘आयुष्मान कार्ड से आपके इलाज का पैसा अब सरकार देगी। 

प्रमुख खबरें

40 साल बाद Asian Games Badminton में भारत का लगातार मेडल पक्का, Japan को 3-0 से हराया

Property विवाद में जाली Stay Order पेश करने पर Delhi High Court सख्त, दिए जांच के आदेश

Global IIT Alumni Group का डेटा: 20 वर्षों में 173 छात्रों ने तोड़ा दम

Fortis Audit केस पहुंचा Supreme Court, InGovern ने लिस्टेड कंपनियों के लिए चेताया