लॉकडाउन में हर दिल अजीज बनी पारले जी, 82 साल का तोड़ा रिकॉर्ड

By अनुराग गुप्ता | Jun 09, 2020

नयी दिल्ली। कोविड-19 महामारी के चलते देशव्यापी लॉकडाउन के बीच में प्रवासी कामगारों का पलायन शुरू हो गया। यह पलायन अपने गृह राज्यों की तरफ हो रहा था। इस दौरान बहुत सी ऐसी तस्वीरें सामने आईं जिसमें देखा गया कि प्रवासी कामगार पारले जी बिस्कुट खाकर अपना गुजारा कर रहे हैं और जो कुछ भोजन रास्ते में उन्हें मिल जाता उसे ग्रहण कर लेते थे। इसी पारले जी बिस्कुट को लेकर अब एक खबर सामने आई है। 

1938 से बना फेवरेट ब्रांड

साल 1938 से लोगों का फेवरेट ब्रांड बना हुए पारले जी बिस्कुट ने प्रवासी कामगारों को काफी राहत दी है। कभी प्रवासी कामगारों ने इसे खुद खरीद कर खाया तो कभी किसी ने उन्हें पारले जी सफर के लिए दे दी। जिसके चलते अभी तक के इतिहास में पारले जी ने सबसे ज्यादा बिस्कुट बेचने का रिकॉर्ड कायम किया। 

इसे भी पढ़ें: भारत ने मलेशिया से आयात होने वाले इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर पर लगाई एंटी डंपिंग ड्यूटी 

अंग्रेजी अखबार द इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक पारले जी के कैटेगिरी हेड मयंक शाह ने बताया कि कंपनी के मार्केट शेयर में करीब 5 फीसदी का इजाफा हुआ है। लॉकडाउन के समय में पारले जी का प्रोडक्शन कम न हो इसके लिए कम्पनी ने पहले ही व्यवस्था कर दी थी। कंपनी ने कर्मचारियों के आने-जाने और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सारे इंतजामात किए थे। जिसकी वजह से बाजार में पारले जी बिस्कुट की उपलब्धता कम नहीं हुई और कम्पनी ने रिकॉर्ड भी बना दिया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर