पारले प्रॉडक्टस ने वृद्धि के रास्ते पर बढ़ने के लिये IBM के साथ हाथ मिलाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2021

नयी दिल्ली। रोजमर्रा के उपभोग का सामान बनाने वाले कंपनी पारले प्राडक्टस और आईटी क्षेत्र की कंपनी आईबीएम ने बृहस्पतिवार को एक दूसरे के साथ भागीदारी की घोषणा की।भागीदारी के तहत आईबीएम बिस्कुट विनिर्माता पारले को उसके उत्पादों को बाजार में जल्दी और प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिये प्रौद्योगिकीय समर्थन देगी। दोनों कंपनियों की ओर से जारी संयुकत वक्तव्य में यह जानकारी दी गई है।इसमें कहा गया है कि पारले प्राडक्टस अग्रणी सुरक्षा और उद्योग विशेषज्ञता के साथ आईबीएम की बदलावकारी आधुनिक क्लाउड और कृत्रिम मेधा (एआई) क्षमता का लाभ उठायेगी।

इसे भी पढ़ें: टाटा ग्रुप ने ऑक्सीजन संकट में बढ़ाया मदद का हाथ, 24 क्रायोजेनिक कंटेनरों का करेगा आयात

इसमें उसे प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी की व्यवसायिक सलाह और प्रौद्योगिकी सेवाओं का भी लाभ मिलेगा। वक्तव्य में कहा गया है कि इस भागीदारी से पारले को अपने पारले- जी बिस्कुट जैसे सबसे ज्यादा बिक्री वाले उत्पादों को बाजार में सही समय और सही जगह पर पहुंचाने में मदद मिलेगी। पारले प्राडक्टस के कार्यकारी निदेशक अजय चौहान ने इस भागीदारी पर कहा, ‘‘हमारी प्राथमिकता भारतीय उपभोक्ता की बढ़ती मांग को पूरा करना है। हम देश के सबसे बड़े बिस्कुट ब्रांड को उपलब्ध कराते हैं।आईबीएम के साथ काम करके हम अपने सुरक्षा दायरे को मजबूत करेंगे और बाजार तक पहुंचने के समय को कम कर अपने परिचालन को सुव्यवस्थित करेंगे- जो कि हमारे लिये एक अहम उपलब्धि होगी।

प्रमुख खबरें

Dhanteras पर सोने-चांदी की रिकॉर्ड बिक्री, 60000 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान

CBI ने Future Retail के खिलाफ 904 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का केस दर्ज किया

Bihar में Chhath Puja को लेकर विशेष अभियान, Patna Metro और स्टेशनों पर बजेंगे लोकगीत

SEBI ने Sagar Defence और Encube Ethicals समेत चार कंपनियों के IPO को दी हरी झंडी