Parliament: केंद्र सरकार ने 19 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक, 20 से शुरू हो रहा मानसून सत्र

By अंकित सिंह | Jul 06, 2023

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। सत्र के हंगामेदार रहने के आसार नजर आ रहे हैं। संसद का सत्र सही तरीके से चल सके, इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। तमाम विपक्षी दलों और सत्ता पक्ष में शामिल दलों को इसके लिए निमंत्रण भेजा गया है। संसद सत्र को लेकर आम सहमति बनाने की इस बैठक में कोशिश की जाएगी। संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इसकी जानकारी काफी पहले दे दी थी।

इसे भी पढ़ें: संसद की स्थायी समिति तीन जुलाई को यूसीसी पर चर्चा करेगी: सुशील मोदी

दिल्ली अध्यादेश भी चर्चा में होगा

आसन्न सत्र में केंद्र सरकार ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अध्यादेश’ की जगह लेने के लिए विधेयक ला सकती है जो सेवा मामलों में दिल्ली सरकार को विधायी एवं प्रशासनिक नियंत्रण देने वाले उच्चतम न्यायालय के फैसले को निष्प्रभावी कर देगा। इसके अलावा सरकार राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (एनआरएफ) विधेयक 2023 को संसद में पेश कर सकती है जिससे राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (एनआरएफ) की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !