Parliament Diary: खत्म नहीं हो रहा गतिरोध, हंगामे के बीच लोकसभा से विनियोग विधेयक पारित

By अंकित सिंह | Mar 23, 2023

दोनों सदनों में आज भी जबरदस्त तरीके से हंगामा देखने को मिला। हंगामे की वजह से राज्यसभा की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 2:00 बजे के करीब ही स्थगित कर दी गई थी। हालांकि, लोकसभा की कार्यवाही शाम 6:00 बजे शुरू की गई। लोकसभा ने हंगामे के बीच वर्ष 2023-24 के लिए विभिन्न मंत्रालयों और विभागों से जुड़ी अनुदान की मांगों और संबंधित विनियोग विधेयक को बिना चर्चा के ध्वनिमत से मंजूरी दी। वहीं, राहुल गांधी के मुद्दे को लेकर सत्तापक्ष लगातार विपक्ष पर हमलावर रहा और भाजपा सांसद राहुल गांधी से माफी मांगते रहे। दूसरी ओर विपक्ष जबरदस्त तरीके से अदानी मामले को लेकर जेपीसी की मांग पर अड़ा रहा। इसके बाद शाम छह बजकर करीब 10 मिनट पर दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित नौ राज्यों ने मामलों की जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को दी गई सामान्य सहमति वापस ले ली है।

- केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कलैंडर वर्ष 2023 में अब तक देश में 2.78 लाख से अधिक विद्युत चालित वाहन (ईवी) पंजीकृत हुए हैं। गडकरी ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश ‘वाहन पोर्टल’ को अपनाने की दिशा में काम कर रहे हैं

- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना ने संजय राउत को संसदीय पार्टी के नेता के पद से हटा दिया है और उनके स्थान पर लोकसभा सदस्य गजानन कीर्तिकर को नियुक्त किया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को लिखे पत्र में शिवसेना के शीर्ष नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि गजानन कीर्तिकर को शिवसेना संसदीय पार्टी का नेता नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Boris Johnson ने संसद को गुमराह करने की बात मानी, लेकिन कहा-ऐसा अनजाने में हुआ

- सरकार ने बृहस्पतिवार को लोकसभा को बताया कि नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत फरवरी 2023 तक 35,414 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से 424 परियोजनाएं शुरू की गई हैं और इनमें से 242 परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा