'ध्यान भटकाने के लिए रात 2:00 बजे तक चली संसद', टैरिफ को लेकर इमरान प्रतापगढ़ी का मोदी सरकार पर निशाना

By अंकित सिंह | Apr 03, 2025

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने गुरुवार सुबह डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा भारत पर पारस्परिक टैरिफ लगाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए संसद रात 2:00 बजे तक चली। उन्होंने केंद्र सरकार पर अमेरिकी प्रशासन द्वारा टैरिफ लगाए जाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए मुसलमानों के नाम पर शरण लेने का आरोप लगाया।

ट्रंप ने यह घोषणा मेक अमेरिका वेल्थी अगेन इवेंट को संबोधित करते हुए की। इस इवेंट में ट्रंप ने कहा, "भारत बहुत सख्त है। प्रधानमंत्री अभी-अभी गए हैं और मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन आप हमारे साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे हैं। वे हमसे 52 प्रतिशत शुल्क लेते हैं, जबकि हम उनसे लगभग कुछ भी नहीं लेते हैं..." ट्रंप ने आगे कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका अन्य देशों से मोटरसाइकिलों पर केवल 2.4 प्रतिशत शुल्क लेता है। इस बीच, थाईलैंड और अन्य देश बहुत अधिक कीमत वसूल रहे हैं जैसे 60 प्रतिशत, भारत 70 प्रतिशत, वियतनाम 75 प्रतिशत और अन्य देश इससे भी अधिक शुल्क ले रहे हैं।" 

इसे भी पढ़ें: Pharma टैरिफ छूट से भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को बढ़ावा मिलेगा: आईपीए के महासचिव Sudarshan Jain

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि सभी विदेशी निर्मित ऑटोमोबाइल पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा। ट्रंप ने कहा, "इस तरह के भयावह असंतुलन ने हमारे औद्योगिक आधार को तबाह कर दिया है और हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। मैं इस आपदा के लिए इन दूसरे देशों को बिल्कुल भी दोषी नहीं मानता। मैं उन पूर्व राष्ट्रपतियों और पिछले नेताओं को दोषी मानता हूं जो अपना काम ठीक से नहीं कर रहे थे... आधी रात से हम सभी विदेशी निर्मित ऑटोमोबाइल पर 25% टैरिफ लगाएंगे।"

प्रमुख खबरें

वाराणसी MLC Counting में धांधली का अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा नहीं दे रहे जीत का सर्टिफिकेट

Cyclone Arnab से ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 43 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

परविंदर झोटा हत्याकांड: Punjab में AAP विधायकों का घेराव करेगी संयुक्त कार्रवाई समिति

PRAGATI बैठक में PM Modi ने 16000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की