Parliament security Breach : आरोपी अमोल शिंदे के लातूर स्थित घर पहुंची दिल्ली पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2023

दिल्ली पुलिस की एक टीम 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में चूक की घटना में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों में से एक आरोपी अमोल शिंदे के गांव महाराष्ट्र के लातूर में जरी (बू) जांच के लिये पहुंची।

एक अधिकारी ने बताया कि टीम रविवार दोपहर करीब दो बजे चाकुर तहसील स्थित गांव पहुंची और शिंदे के पिता धनराज और मां केसरबाई से बात की। परिवार ने बताया कि वे शिंदे की एक टी-शर्ट ले गए हैं, जिस पर महान क्रांतिकारी भगत सिंह की तस्वीर थी।

इसके अलावा पुलिसकर्मी शिंदे द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्राप्त प्रमाण पत्र भी अपने साथ ले गए। एक उप निरीक्षक के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम विमान से पुणे और फिर कार से चाकुर पहुंची और शिंदे के माता-पिता से लगभग एक घंटे तक बात की।

प्रमुख खबरें

ऐसी कोई भी हरकत...पुतिन के घर पर 91 ड्रोन बरसाया, मोदी को भयंकर गुस्सा आया

Dhurandhar ने बॉलीवुड पर साउथ सिनेमा के हमले को नाकाम किया, दूसरा पार्ट डरा देगा, Ram Gopal Varma का दावा

Dushyant Kumar Death Anniversary: हिंदुस्तानी गजल से मशहूर हुए दुष्यंत कुमार

कंडोम बनाने वाली कंपनी ने सऊदी अरब को लेकर किया ऐसा ऐलान, गल्फ बाजार में घमासान मचना तय!