संसद सत्र को 2-3 दिन बढ़ाने पर विचार कर रही है मोदी सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2019

नयी दिल्ली। सरकार संसद में अपना विधायी कामकाज पूरा करने के लिए मौजूदा सत्र को दो-तीन दिन बढ़ाने पर विचार कर रही है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक में कहा था कि जरूरत पड़ी तो सत्र का विस्तार किया जा सकता है।

एक सूत्र ने बताया कि सरकार संसद सत्र को दो-तीन दिन बढ़ाने पर विचार कर रही है और भाजपा नेता इस बारे में विपक्ष के नेताओं के साथ भी संपर्क में हैं। सत्रहवीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरूआत 17 जून को हुई थी और यह 26 जुलाई तक चलना तय है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver