Parliament: सरकार ने बताया देश के 50 शहरों में दी जा रहीं 5जी सेवाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2022

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को बताया कि एक अक्टूबर 2022 से 5जी सेवाएं शुरू हो चुकी हैं और 26 नवंबर तक देश के 50 शहरों में यह सेवाएं दी जा रही हैं। राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, राजस्थान, हरियाणा, असम, केरल, बिहार, आंध्रप्रदेश और गुजरात के 50 शहरों में 5जी सेवाएं दी जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें: DCW की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने लोकसभा और राज्यसभा को लिखा पत्र, महिला सुरक्षा को लेकर चर्चा की मांग

उन्होंने बताया कि गुजरात के सर्वाधिक 15 शहरों में ये सेवाएं उपलब्ध हैं। चौहान ने एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि 5जी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 26 नवंबर 2022 तक 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 20980 बेस स्टेशनों की स्थापना की जा चुकी है। दूरसंचार सेवा प्रदाता (टीएसपी) हर सप्ताह औसतन करीब 2500 बेस स्टेशनों की स्थापना कर रहे हैं। उनके अनुसार, फिलहाल वे, 5जी के लिए अनुकूल उपकरण वाले ग्राहकों को बिना अतिरिक्त शुल्क के यह सेवा उपलब्ध करा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Diljit Dosanjh ने Vancouver stadium में इतिहास रचा, भारत के बाहर अब तक का सबसे बड़ा पंजाबी शो बेचा

Western Kenya में एक बांध टूटने से 40 लोगों की मौत, कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति

Prajatantra: दिल्ली में दो फाड़ हुई कांग्रेस, कन्हैया को टिकट देने का विरोध, AAP भी बर्दाश्त नहीं

Punjab में अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ रैकेट का भंडाफोड़, 48 किलोग्राम हेरोइन बरामद; तीन लोग गिरफ्तार