Parliament Winter Session: क्या बिखर रहा है इंडिया गठबंधन? TMC-SP ने कांग्रेस के साथ कर दिया खेला

By अंकित सिंह | Dec 05, 2024

गौतम अडानी रिश्वत मामले पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा संसद परिसर में आयोजित विरोध प्रदर्शन से तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के फिर से दूर रहने के बाद इंडिया गुट में दरार की अटकलें गहरा गईं। तृणमूल सांसद कीर्ति आज़ाद ने कहा कि पार्टी के पास उजागर करने के लिए अन्य मुद्दे हैं, लेकिन उन्होंने रेखांकित किया कि संसद के पटल पर विपक्ष अपनी रणनीति में एकजुट है। आज फिर से अडानी मामले पर विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, इस विरोध प्रदर्शन में टीएमसी और एसपी के सांसद शामिल नहीं रहे।

इसे भी पढ़ें: Bofors scandal की फाइल फिर से खुलेगी! मोदी के दोस्त के कमबैक के साथ क्या बड़ा धमाका करने वाला है अमेरिका?

उन्होंने कहा कि देश में खाद की कमी है। रोजगार, महंगाई, बांग्लादेश के हालात और सरकार इस पर कुछ बोल ही नहीं रही है। बांग्लादेश में हालात दिन पर दिन खराब होते जा रहे हैं। कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि विश्व स्तर पर भारतीय व्यवसायियों के चरित्र और प्रतिष्ठा पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है। भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण पूरे देश ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया है। पीएम को जवाब देना चाहिए और इस मामले में जेपीसी का गठन करना चाहिए. एक व्यक्ति पूरे देश की छवि खराब कर रहा है। 

प्रमुख खबरें

केन्द्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia की पहल से बदली जर्जर स्कूल की तस्वीर, भ्रमण कर लिया जायजा

विहिप नेता Surendra Jain बोले, संसद मार्च और जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारी देश के असली Gen-Z नहीं

Top 10 Breaking News 18 September 2026 | Election Commission decision on the TMC dispute | Nithari case prime accused Surendra Koli suicide | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

BCCI AGM में Ajit Agarkar के भविष्य पर फैसला टला, पद पर संशय बरकरार