संसद सत्र से पहले संसदीय कार्य मंत्री ने कहा, सरकार किसी चर्चा से नहीं भाग रही

By अंकित सिंह | Jul 19, 2021

आज से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। माना जा रहा है कि विपक्ष संसद सत्र के दौरान महंगाई, कृषि कानून, किसान आंदोलन और पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठा सकता है। दूसरी ओर सरकार ने साफ किया है कि वह सभी मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि सरकार किसी चर्चा से नहीं भाग रही है, सरकार सार्थक चर्चा में विश्वास करती है। कोरोना की दूसरी वेव के बाद हम क्या चर्चा कर रहे हैं, लोग ये देख रहे हैं। हमारे बहुत लंबित बिल हैं, लोग सरकार और विपक्ष से उम्मीद कर रहे हैं। वहीं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमने महंगाई और कुछ लोगों ने किसानों के मुद्दों पर नोटिस दिया है। बिजनेस एडवाइजरी कमेटी से जिन चीज़ों की अनुमति मिलती है, उन पर चर्चा होगी। हम महंगाई और किसानों का मुद्दा उठाने वाले हैं। कांग्रेस के लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को लेकर सदन में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद भगवंत मान ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को लेकर सदन में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता