संसदीय समिति के सदस्यों ने अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर शुरू करने का सुझाव दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2021

नयी दिल्ली|  एक संसदीय समिति के कुछ सदस्यों ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा के ऊंचे किराये पर चिंता जताई और नागर विमानन मंत्रालय को अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को फिर से शुरू करने पर विचार करने का सुझाव दिया।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर-शारजाह उड़ानों के लिए भारतीय एयरलाइन को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने देने से पाक का इनकार

गौरतलब है कि महामारी के चलते अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के निलंबन को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि, वंदे भारत मिशन और द्विपक्षीय एयर बबल व्यवस्था के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानें मई, 2020 से संचालित की जा रही हैं।

नागर विमानन सचिव राजीव बंसल, नागर विमानन महानिदेशक और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अध्यक्ष ने शुक्रवार को संसदीय समिति के सामने अपना पक्ष रखा।

सूत्रों ने कहा कि समिति के सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की ऊंची दरों और दो घंटे से कम समय की घरेलू उड़ानों में भोजन और पेय नहीं परोसे जाने के बारे में पूछताछ की।

इसे भी पढ़ें: भारत यथाशीघ्र एक लाख करोड़ डॉलर के जलवायु वित्त की उम्मीद कर रहा:केंद्रीय पर्यावरण मंत्री

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता