भारी घाटे के बीच IKEA India का बड़ा दांव, 25 नए Stores खोलकर 2028 तक मुनाफे में आने का Master Plan

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2026

स्वीडन की दिग्गज फर्नीचर खुदरा विक्रेता आइकिया भारत में अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रही है। कंपनी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027-28 के अंत तक भारत में उसका परिचालन मुनाफे में आ जाएगा। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अगले चार-पांच वर्षों में 25 नए छोटे और मध्यम आकार के स्टोर खोलने की योजना है। आइकिया इंडिया के सीईओ पैट्रिक एंटोनी ने पीटीआई- को बताया कि मुनाफे में आने का लक्ष्य कुल राजस्व बढ़ाकर, अधिक स्टोर खोलकर, स्थाई लागत कम करके और परिचालन दक्षता में सुधार करके हासिल किया जाएगा।

एंटोनी के अनुसार कंपनी के लिए भारत शीर्ष तीन प्राथमिकता वाले देशों में से एक है। आइकिया इंडिया का कुल घाटा वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़कर 1,299.4 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि परिचालन राजस्व 3.33 प्रतिशत घटकर 1,749.50 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने छोटे शहरों में विस्तार के लिए छोटे आकार के स्टोर खोलने का विकल्प चुना है। आइकिया 12 मार्च को पुणे में अपना पहला सिटी स्टोर खोल रही है, जो 32,000 वर्ग फुट में फैला है।

प्रमुख खबरें

UCC पर Amit Shah के रुख के साथ टीडीपी, आंध्र प्रदेश इकाई अध्यक्ष ने दिया समर्थन

Gaurav Khanna ने क्यों छोड़ा Khatron Ke Khiladi 15? खुद बताया शो बीच में छोड़ने का कारण

गाजियाबाद पुलिस पर FIR के लिए Supreme Court पहुंचे पूर्व मेयर, याचिका खारिज

UCC पर Home Minister Amit Shah से मिलेंगे JDU नेता, Sanjay Jha के बयान से बढ़ी हलचल