Ramayan Yatra: अप्रैल में शुरू हो रही 'रामायण यात्रा' का बनें हिस्सा, बच्चों को भी कराएं भगवान राम से जुड़े इन स्थलों के दर्शन

By अनन्या मिश्रा | Apr 03, 2023

अप्रैल के महीने में अगर आप भी बच्‍चों को कहीं अच्‍छी जगह ले जाना चाहते हैं। तो ऐसे में आप अपने बच्चों को रामायण यात्रा का अनुभव करवा सकते हैं। बता दें कि तीर्थ पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय रेल भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन शुरू कर रही है। इस ट्रेन के माध्यम से 18 दिन की श्री रामायण यात्रा शुरू की जा रही है। इस यात्रा के तहत ट्रेन भगवान राम के जीवन से जुड़े सभी प्रमुख स्थानों को कवर करेगी। दिल्‍ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 7 अप्रैल को इस 18 दिवसीय यात्रा की शुरूआत की जाएगी। भारतीय रेलवे ने 'देखो अपना देश' और 'एक भारत श्रेष्‍ठ भारत' के विजन को बढ़ावा देते हुए भारत गौरव पर्यटक ट्रेनें चलाने की पहल की है। बता दें कि देश में अब तक 26 गौरव ट्रेनें शुरू की गई हैं।

इस गौरव ट्रेन में आपको कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। यह ट्रेन पूरी एयर कंडीशन होगी। इसमें आपको फर्स्ट एसी और सेकंड एसी की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही सुरक्षा के लिहाज से ट्रेन के हर कोच में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे और साथ ही सुरक्षा गार्डों की संख्या भी बढ़ाई गई है। एयर कंडीशन ट्रेन में यात्रियों को दो शानदार डाइनिंग रेस्त्रां, कोचों में शॉवर क्यूबिकल्स, सेंसर बेस्‍ड वॉशरूम, एक मॉड्यूलर किचन, फुट मसाजर जैसी कई लग्जरी सुविधाएं मिलेंगी। इस ट्रेन में 156 यात्री बैठ कर रामायण यात्रा का शानदार अनुभव ले सकते हैं।

पहला पड़ाव अयोध्या

बता दें कि यह ट्रेन सबसे पहले दिल्ली से भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या पहुंचेगी। जहां पर पर्यटक श्री राम जन्‍म भूमि मंदिर, हनुमान मंदिर और सरयू आरती का आनंद लेंगे। फिर ट्रेन का अगला पड़ाव नंदीग्राम में भरत मंदिर और बिहार का सीतामढ़ी मंदिर होगा। इसके बाद फिर पर्यटक माता सीता की जन्मस्थली और जनकपुर नेपाल में जानकी मंदिर के दर्शन करेंगे। सीतामढ़ी के बाद बक्सर के रामरेखा घाट और रामेश्वर नाथ मंदिर के दर्शन करने के सौभाग्य प्राप्त होंगे।

विश्‍वनाथ मंदिर के दर्शन

इसके बाद ट्रेन का अगला पड़ाव वाराणसी होगा। यहां पर पर्यटक काशी विश्वनाथ मंदिर, तुलसी मंदिर और संकट मोचन हनुमान मंदिर के दर्शन करेंगे। फिर पर्यटकों को प्रयागराज, श्रृंगवेरपुर और चित्रकूट ले जाने के बाद यह ट्रेन नासिक पहुंचेगी। जहां पर त्र्यंबकेश्वर और पंचवटी की यात्रा कराई जाएगी। नासिक के बाद किष्किंधा शहर हम्‍पी की यात्रा करते हुए वापस दिल्ली पर यह सफर खत्म होगा।

बोर्डिंग स्‍टेशन

रामायण यात्रा के लिए बोर्डिंग स्‍टेशन गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा कानपुर और लखनऊ रहेंगे। वहीं डी बोर्डिंग स्‍टेशन में वीरांगना लक्ष्मीबाई, ग्‍वालियर, आगरा और मथुरा शामिल हैं।

पैकेज

IRCTC टूरिज्म की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक रामायतण यात्रा के इस पैकेज में सेकेंड एसी के लिए प्रति व्‍यक्ति 1,14,065 रुपए किराया और फर्स्ट एसी क्‍लास केबिन के लिए 1,46, 545 रुपए और 1 एसी कूप के लिए 1, 68, 950 रुपए किराया होगा। इस पैकेज में पर्यटकों के एसी होटल में रुकने की व्यवस्था, वेज मील्स की सुविधा,  साइट सीन पर लाने ले जाने के लिए व्‍हीकल और ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा शामिल है।

घूमेंगे ये जगहें

अयोध्या- राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी, सरयू घाट।

नंदीग्राम- भरत-हनुमान मंदिर और भरत कुंड।

जनकपुर- राम-जानकी मंदिर।

सीतामढ़ी- सीतामढ़ी और पुनौरा धाम में जानकी मंदिर।

बक्सर-राम रेखा घाट, रामेश्वर नाथ मंदिर।

वाराणसी- तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन मंदिर, विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती।

सीता संहता स्थल, सीतामढ़ी- सीता माता मंदिर।

प्रयागराज- भारद्वाज आश्रम, गंगा-यमुना संगम, हनुमान मंदिर.

श्रृंगवेरपुर- श्रृंग ऋषि समाधि और शांता देवी मंदिर, राम चौरा।

चित्रकूट-गुप्त गोदावरी, रामघाट, सती अनुसुइया मंदिर.

नासिक-त्र्यंबकेश्वर मंदिर, पंचवटी, सीता गुफा, कालाराम मंदिर।

हम्पी- अजनद्री पहाड़ी, विरुपाक्ष मंदिर और विठ्ठल मंदिर।

रामेश्वरम- रामनाथस्वामी मंदिर और धनुषकोडी।

भद्राचलम- श्री सीताराम स्वामी मंदिर, अंजनी स्वामी मंदिर।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 5 November 2026 | आज का प्रेम राशिफल 5 नवंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Coal Gasification से विदेशी मुद्रा में होगी 1.5 लाख करोड़ की बचत: Vikram Dev Dutt

Stanford University के CDDRL ने शुरू किया Summer Fellowship Program, अनुभवी प्रोफेशनल्स करें अप्लाई

Kartik Aaryan और Kabir Khan की जोड़ी की धमाकेदार वापसी: नई फिल्म लड़ाकू का ऐलान, जानें रिलीज डेट और बाकी डिटेल्स