पवार परिवार में शुरू हुए हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच पार्थ ने शरद पवार से की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2020

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे के बेटे पार्थ पवार ने बृहस्पतिवार को मुंबई स्थित उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर शरद पवार द्वारा सार्वजनिक रूप से पार्थ की निंदा किए जाने के एक दिन बाद यह मुलाकात हुई। बैठक लगभग दो घंटे तक चली। बैठक के बाद पार्थ ने मीडिया से कोई बात नहीं की। पार्थ के पिता तथा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी इस घटनाक्रम पर चुप्पी साधे हुए हैं। इससे पहले राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने अपने चचेरे भाई अजित पवार से मंत्रालय में मुलाकात की। शरद पवार की बेटी सुले ने कहा कि वह अपने संसदीय क्षेत्र में जन कार्यों के संबंध में अजित पवार से मिली हैं। इससे पहले शरद पवार ने बुधवार को कहा था कि पार्थ द्वारा सुशांत मौत मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग का कोई महत्व नहीं है। 

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द