पार्थ पवार ने सुशांत सिंह मामले में की थी CBI जांच की मांग, छगन भुजबल ने कहा- राजनीति में वो नये हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने बृहस्पतिवार को कहा कि राकांपा नेता पार्थ पवार राजनीति में नये हैं। एक दिन पहले ही राकांपा प्रमुख शरद पवार ने अपने पोते पार्थ पवार द्वारा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की सीबीआई जांच की सार्वजनिक रूप से मांग करने पर कहा था कि वह उनकी मांग को बिल्कुल भी महत्व नहीं देते। भुजबल ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘उन्होंने (शरद पवार) ने जब बोल दिया है तो मुझे बोलने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्थ अपरिपक्व हैं। अब मैं और क्या कह सकता हूं। नया हैं वह।’’ उन्होंने कहा कि पवार परिवार के सदस्य और पार्टी ‘‘एकजुट’’ हैं और अजित पवार इस मुद्दे को लेकर अप्रसन्न नहीं हैं। 

इसे भी पढ़ें: रिया चक्रवर्ती के कोर्ट रूम में तीखे तेवर! सुशांत के पिता की शिकायत का बताया फिजूल 

शरद पवार ने साथ ही पार्थ पवार को ‘‘अपरिपक्व’’ करार दिया था। वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा था कि उनका मुंबई पुलिस में पूरा विश्वास है और यदि कोई अभी भी यह चाहता है कि केंद्रीय जांच एजेंसी राजपूत मौत मामले की जांच करे, तो वह विरोध नहीं करेंगे। 34 वर्षीय राजपूत गत 14 जून को मुंबई के बांद्रा उपनगरीय क्षेत्र स्थित अपने अपार्टमेंट में फंदे से लटके पाये गए थे। महाराष्ट्र में विपक्षी भाजपा मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रही है। बिहार में जदयू नीत सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि बिहार का इस मामले में कोई क्षेत्राधिकार नहीं है क्योंकि मौत मुंबई में हुई है।

प्रमुख खबरें

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन

इन्फ्लुएंसर Faisal Shaikh उर्फ़ फ़ैसू ने मदीना में तान्या से शादी की, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; बताया सपना सच होने जैसा