राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर पार्टियां हमेशा एकजुट रहती हैं: प्रफुल्ल पटेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2019

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल का कहना है कि राजनीतिज्ञों के बारे में लोगों की धारणा कुछ हद तक नकारात्मक होने के बावजूद, राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर राजनीतिक दल हमेशा एकजुट रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ये दल भाजपा के चुनावी नारे ‘‘सबका साथ सबका विकास’’ में विश्वास करते हैं और चाहते हैं कि देश आगे बढ़े।

एशिया सोसायटी इंडिया सेंटर की ओर से बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पटेल ने यह भी कहा कि संसद में भले ही ज्यादातर समय हंगामा होता नजर आया हो, लेकिन राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सभी राजनीतिक दल एकजुट रहते हैं। पटेल ने कहा कि युवा और व्याकुल भारत इंतजार नहीं करना चाहता बल्कि त्वरित परिणाम चाहता है।


यह भी पढ़ें: हमें देशभक्ति सिखाने की कोशिश ना करे कांग्रेस: अमित शाह

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा ‘‘बहरहाल, रोजगार के अवसर कहां हैं ? अगर हम एक रोजगार सृजित करते हैं तो कतार में 100 अन्य लोग हैं। यह चक्र चलता रहता है लेकिन हम ‘सबका साथ सबका विकास’ में भरोसा करते हैं और चाहते हैं कि देश आगे बढ़े।’’

प्रमुख खबरें

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत