भारत का बंटवारा हमारे इतिहास का सबसे पीड़ा दायक और दर्दनाक घटना :भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2023

छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि 14 अगस्त 1947 में भारत का बंटवारा हमारे इतिहास का सबसे पीड़ा दायक और दर्दनाक घटना थी जिसमें लाखों लोगों ने अपनों को खोया। भाजपा नेताओं ने बताया कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘मेरा माटी, मेरा देश’ के तहत बिलासपुर जिले के बिल्हा कस्बे में आयोजित तीन दिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 14 अगस्त 1947 के विभाजन को याद करते हुए ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया गया तथा विभाजन की विभीषिका झेलकर बलिदान देने वाले लाखों निर्दोष नागरिकों को श्रद्धाजंली दी गयी।

रेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल में विभाजन विभीषिका दिवस मनाया गया। दिवस का उद्देश्य वर्तमान और भावी पीढ़ियों को विभीषिका के दौरान लोगों द्वारा सही गई वेदना और यातना का स्मरण कराना है। राज्य के सत्ताधारी दल कांग्रेस ने इस कार्यक्रम को लेकर कहा है कि भारत विभाजन की गुनाहगार हिंदु महासभा और मुस्लिम लीग थी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने एक बयान में कहा है कि विभाजन की विभीषिका कार्यक्रम भाजपा का अपने पूर्वजों के गुनाह पर पर्दा डालने के लिए है। शुक्ला ने कहा है कि भारत विभाजन के गुनहगार हिंदू महासभा, आरएसएस और मुस्लिम लीग जैसी साम्प्रदायिक ताकतें थी, जो अंग्रेजों की फूट डालो राज करो नीति में सहयोग करती रही।

प्रमुख खबरें

Famous Temple: गुजरात का वो City of Temples जहां रात में रुकना है मना, जानें इसके Spiritual और दिव्य रहस्य

क्या Gen-Z होना सुरक्षा नियम तोड़ने का लाइसेंस है? Kargil में महिला पर्यटक के आचरण से उठे कई गंभीर सवाल

सर्जियो गोर का बयान, इतना बौखलाया पाकिस्तान, अमेरिकी राजनयिक को कर लिया तलब, ट्रंप का रिएक्शन देखने वाला होगा!

नितिन नवीन की नई टीमः नई ऊर्जा और नया संतुलन