अफगानिस्तान और अमेरिका के बीच साझेदारी कायम रहेगी : जो बाइडेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2021

वाशिंगटन। अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को वापस बुलाने की तैयारी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिण एशियाई राष्ट्र के साथ उनके देश की साझेदारी कायम रहेगी। बाइडन ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी और सीईओ अब्दुल्ला अब्दुल्ला के साथ मीडिया के सामने पेश होते हुए व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, “अफगानिस्तान और अमेरिका के बीच साझेदारी समाप्त नहीं हो रही है। यह कायम रहेगी।” बाइडन ने कहा, “हमारे सैनिक भले ही वहां से आ रहे हों, लेकिन अफगानिस्तान की सेना को बनाए रखने के साथ ही आर्थिक एवं राजनीतिक सहयोग के लिहाज से हमारा समर्थन समाप्त नहीं हो रहा है।”

इसे भी पढ़ें: भारत में वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप के 51 मामलों का पता चला: सरकार

गनी ने कहा कि अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों के नये युग में प्रवेश कर रहा है जहां साझेदारी न सिर्फ सैन्य होगी बल्कि परस्पर हितों के संबंध में व्यापक होगी। उन्होंने कहा, “हम अत्यंत प्रोत्साहित एवं संतुष्ट हैं कि यह साझेदारी हो रही है। प्राथमिकताएं तय करने के लिए धन्यवाद।” इससे पहले पेंटागन में रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने उल्लेख किया था कि कैसे रक्षा मंत्रालय ने अफगानिस्तान में सुरक्षा एवं स्थिरता तथा समझौता वार्ता के लिए बहुत अधिक प्रयास किए हैं।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत