Viral Video: लंदन में भारत के भगोड़ों की पार्टी, साथ दिखे ललित मोदी और विजय माल्या

By अभिनय आकाश | Jul 04, 2025

लंदन में भारत के भगोड़े विजय माल्या और ललित मोदी को एक साथ देखा गया है। लंदन में दोनों एक साथ पार्टी करते दिखे। पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को खुद ललित मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया है। इस पार्टी में तीन सौ से ज्यादा मेहमान शामिल हुए थे, जिसमें क्रिस गेल जैसे क्रिकेटर भी शामिल है। वायरल वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत का भगोड़ा किस कदर की लग्जरिर्यस पार्टी करता नजर आ रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में पूर्व इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) कमिश्नर और पूर्व शराब कारोबारी तथा एयरलाइन्स व्यवसायी, ब्रिटिश राजधानी में मोदी के आवास पर आयोजित कराओके सत्र में हंसी-मजाक करते और गाने गाते नजर आ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने महत्वपूर्ण कर विधेयक को मंजूरी दे दी

ललित मोदी ने वीडियो पोस्ट करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि 310 दोस्तों और परिवार के साथ एक शानदार रात बिताई। बहुत से लोग इस कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से यात्रा करके आए थे। इस शाम में शामिल होने वाले और इसे मेरे लिए सबसे खास रातों में से एक बनाने वाले सभी लोगों का धन्यवाद... उम्मीद है कि यह वीडियो इंटरनेट पर नहीं आएगा। निश्चित रूप से विवादास्पद है। लेकिन यही वह काम है जो मैं सबसे अच्छा करता हूँ। इंस्टाग्राम पोस्ट में कराओके सेटअप के लिए संगीतकार कार्लटन ब्रैगनजा को भी धन्यवाद दिया गया और गेल को भी और क्रिकेटर को उनके लोकप्रिय उपनाम "यूनिवर्स बॉस" से संबोधित किया गया।

View this post on Instagram

A post shared by Lalit Modi (@lalitkmodi)

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प