प्रियंका गांधी ने पार्टी पदाधिकारियों को दिया निर्देश, बोलीं- महीने में 20 दिन अपने प्रभार वाले जिलों में रहें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2020

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सभी प्रभारी पदाधिकारियों को महीने में 20-22 दिन अपने जिम्मे वाले जिलों में जाकर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। प्रियंका ने बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यकारिणी तथा जिला एवं शहर अध्यक्षों की बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारियों जिन्हें विभिन्न जिलों का प्रभार दिया गया है, वे महीने में 20-22 दिन अपने प्रभार वाले क्षेत्र में जाकर संगठन को मजबूत करने के लिए काम करें। प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि प्रियंका ने प्रदेश के सचिव, महासचिव समेत तमाम पदाधिकारियों को एक-एक जिले की जिम्मेदारी दी है। 

इसे भी पढ़ें: यूपी में गौवंश की दुर्दशा, छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना से प्रेरणा ले योगी सरकार: प्रियंका 

उन्होंने बताया कि प्रियंका ने साथ ही पिछले एक महीने से जारी संगठन सृजन अभियान के तहत हर ब्लॉक में जाकर बूथ को मजबूत करने की मुहिम में और तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं। प्रियंका ने पदाधिकारियों से कहा है कि वे अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में आगामी तीन जनवरी से प्रवास का कार्यक्रम शुरू करें। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाएं।

प्रमुख खबरें

जोफ्रा आर्चर की टी20 वर्ल्ड कप में वापसी: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

Eden Gardens टेस्ट पिच पर आईसीसी की मुहर, गुवाहाटी को मिला ‘बहुत अच्छा’ दर्जा

नाइजीरिया में जोशुआ की कार ट्रक से टकराई, दो टीम सदस्यों की मृत्यु, चैम्पियन एंथनी अस्पताल में भर्ती

Investment bankers की बम्पर कमाई: 2025 में IPO से ₹4113 करोड़ की फीस, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा