सेवा ही संगठन अभियान-2 में पीड़ितों की सहायता कर रहे पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी

By दिनेश शुक्ल | May 04, 2021

भोपाल। कोरोना महामारी से पीड़ित व्यक्तियों, उनके परिवारों की सहायता के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में सेवा ही संगठन अभियान-2 चला रही है। इस अभियान के अंतर्गत जरूरतमंदों को भोजन, दवाएं आदि उपलब्ध कराई जा रही हैं, तो मरीजों के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को भी लोगों की सहायता के लिए पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि आगे आए तथा सेवा भाव के साथ पीड़ितों की मदद की।

इसे भी पढ़ें: ग्वालियर स्मार्ट सिटी की अनूठी पहल योजनाबद्ध तरीक़े से सुनिश्चित की जा रही ऑक्सीजन सप्लाई

प्रदेश के अनूपपुर में प्रदेश शासन के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने जिला चिकित्सालय में विधायक निधि से 22 लाख 91 हजार 761 रुपए की राशि सर्व सुविधायुक्त एम्बूलेंस वाहन क्रय करने हेतु स्वीकृत की। तो रतलाम में चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन के अध्यक्ष व विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा मेडिकल कॉलेज में मरीजों के उपचार हेतु 70 लाख की लागत से 70 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आयात कर 60 बेड का नया ऑक्सीजन वार्ड आरंभ किया है।

 

इसे भी पढ़ें: प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मरने वाले लोगों का आंकड़ा छुपा रही शिवराज सरकार, 1 लाख से अधिक लोगों की हुई मौत- जीतू पटवारी

जबकि खरगौन में जिला मंत्री रितेश रोकड़े ने अपने पिता जगदीश रोकड़े की स्मृति में चार शासकीय अस्पतालों में कोरोना मरीजों हेतु चार ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीन भेंट की है। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी सहित जिला कार्यकर्ता उपस्थित थे। उज्जैन के जिला अस्पताल में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना मरीजों के परिजनों को भोजन एवं मास्क वितरित किए जा रहे हैं और यह क्रम निरंतर जारी है।

इसे भी पढ़ें: मध्‍य प्रदेश में कोरोना काल में भी खुले रोजगार के अवसर, नौकरी वो यहां करें संपर्क

इंदौर में वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों में भोजन एवं आवश्यक दवाईयों का वितरण कर रहे है। खण्डवा में पार्टी कार्यकर्ता एवं सेवा भारती के कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड मरीजों के परिजनों के लिए  भोजन की व्यवस्था की जा रही है। यह सेवा कार्य निरंतर चल रहा है। वही सिवनी के ग्रामीण क्षेत्रों में विधायक दिनेश राय मुनमुन, जिलाध्यक्ष आलोक दुबे एवं संतोष अग्रवाल ने आमजनों को राशन एवं मास्क वितरण किये।

 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस देश में साफ हो गई, दमोह में अपने जयचंदों के कारण हारी भाजपा : नरोत्तम मिश्रा

इस दौरान धार के भाजपा कार्यालय में भोजन पैकेट बनाकर सेवा भारती के स्वयंसेवक एवं पार्टी के कार्यकर्ता प्रतिदिन अस्पतालों में कोविड मरीजों के परिजनों को पहुंचा रहे हैं। तो छिंदवाडा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोरोना मरीजों के परिजनों एवं सड़क किनारे बैठे गरीबजनों को भोजन पैकेट वितरित कर रहे है। झाबुआ के राणापुर मंडल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मजदूरों एवं ग्रामीणजनों को कोरोना महामारी से सुरक्षा के लिए मास्क वितरित करने में लगे है।

प्रमुख खबरें

अगर मुगल सेना हटी तो जीत किसकी? Haldighati का जिक्र कर बोले RSS प्रमुख Mohan Bhagwat

Pakistan की अकड़ बरकरार, Indian Flights पर 24 July तक जारी रहेगा एयरस्पेस बैन

Bandhu 2.0 रिलीज, Shahid-Kriti-Rashmika की नई Energy पर भारी पड़ी Nostalgia, जमकर ट्रोल हुए स्टार्स

Darjeeling Politics में भूचाल, TMC सहयोगी Anit Thapa का GTA से इस्तीफा, BJP से बढ़ेंगी नजदीकियां?