BJP मुख्यालय पर जश्न में डूबे पार्टी कार्यकर्ता, Ayodhya में हार को हिंदुओं की गद्दारी करार दिया

By Prabhasakshi News Desk | Jun 05, 2024

देशभर में एनडीए की जीत के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। बातचीत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। उन्होंने दिल्ली में भारी जनादेश देने के लिए राजधानी के मतदाताओं को भी धन्यवाद दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झूठा व्यक्ति करार देते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने अन्ना आंदोलन के बाद से ही हमेशा झूठ की राजनीति की है। 

उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए की सरकार पूरे 5 साल अपनी सरकार चलाएगी। तो वहीं महिला कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए कहा कि पार्टी ने फिर से दिल्ली की सभी सीटों पर क्लीन स्वीप करके इतिहास रच दिया है। उप्र और अयोध्या में मिली करारी शिकस्त को उन्होंने हिंदुओं की गद्दारी करार दिया। साथ ही महिलाओं ने विश्वास जताया कि आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत के साथ अपना परचम लहराएगी।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प