Parul Chaudhary राष्ट्रमंडल खेलों में महिला 5000 मीटर स्पर्धा में 13वें स्थान पर रहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

भारत की लंबी दूरी की धाविका पारुल चौधरी का राष्ट्रमंडल खेलों का अभियान बृहस्पतिवार को निराशाजनक ढंग से समाप्त हुआ जब वह महिला 5000 मीटर फाइनल में 15 मिनट 8.56 मिनट के समय के साथ 13वें स्थान पर रहीं। उत्तर प्रदेश की 31 वर्षीय पारुल का इस सत्र और करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 मिनट 4.26 मिनट का है। ऑस्ट्रेलिया की रोज डेविस ने 14 मिनट 44.53 मिनट के सत्र के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि उनकी हमवतन जेसिका हल ने 14 मिनट 45.01 मिनट के समय के साथ रजत पदक हासिल किया।

पांच हजार मीटर में हांगझोउ एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पारुल ने पिछले महीने फ्रांस के नीस में आयोजित मीटिंग निकाइया प्रतियोगिता में 15 मिनट 4.26 मिनट का समय निकालकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था और दूसरे स्थान पर रही थीं।

प्रमुख खबरें

Festival Capital of the World लुइसियाना में Jazz Fest और Food Culture का लें अनोखा आनंद

Bank Strike से पहले RBI का बड़ा कदम, 27 सितंबर रविवार को खुलेंगी सभी शाखाएं

AI के खतरों की आशंकाएं बढ़ा-चढ़ाकर बताई गईं, Global Ban संभव नहीं: Sridhar Vembu

विचारों का मतभेद सामान्य बात...SIR पर खुलासे पर चुनाव आयोग की सफाई 10 प्वाइंट में समझें