उड़ते विमान में शख्स ने एयर होस्टेस से की छेड़खानी, यात्रियों ने टेप लगाकर सीट से बांधा

By निधि अविनाश | Aug 05, 2021

उड़ते विमान में एक व्यक्ति ने एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ की जिसके कारण उसे सीट से बांधना पड़ गया। यह घटना फ्रंटियर एयरलाइंस के अंदर हुई है। यह विमान Philadelphia से अमेरिका के Miami जा रही थी। यूएस टूडे की एक खबर के मुताबिक, नशे में धुत एक व्यक्ति ने दो महिला अटेंडेंट से छेड़खानी करना शुरू कर दिया और तीसरे अटेंडेंट पर हमला किया। साथ ही शख्स इतना नशे में था कि विमान के बाथरूम से निकलने के बाद वह बिना शर्ट के इधर-उधर टहलने लग गया। 

इसे भी पढ़ें: भारतीय महिला ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, न्याय की आस में दर-दर भटक रही

क्या हुआ था विमान?

बता दें कि विमान में इस शख्स ने महिला अटेंडेंट से पहले शराब मंगवाई और पीने के बाद जब दूसरी अटेंडेंट आई तो उसने उससे भी शराब मांगी। तीसरी बार में अटेंडेंट जब शराब लेकर पहुंची तो उसने नशे की धुत में महिला से छेड़छाड़ और बदसलुकी करनी शुरू कर दी।

रिपोर्ट के अनुसार, शख्स का नाम मैक्सवेल बेरी बताया जा रहा है और यह केवल 22 साल का है। बता दें कि शख्स ने नशे में महिला अटेंडेंट के प्राइवेट पार्टस को छूने की कोशिश की। इसके अलावा शख्स ने केबिन क्रू के मुंह पर मुक्का भी मारा। जब शख्स बिना शर्ट के विमान में घूम रहा था तब लोगों ने उससे टोका जिसके बाद वह लोगों से झगड़ा करने लगा गया। हालात को काबू में लाने के लिए क्रू मेंबर्स और यात्रियों ने मैक्सवेल बेरी को काले टेप से सीट से बांध दिया और सीटबेल्ट लगा दी। फ्रंटियर एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने कहा कि, विमान के लैंड होते ही शख्स को अरेस्ट कर लिया गया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन का कहना है कि साल की शुरूआत में यात्रियों द्वारा खराब व्यवहार की 3,715 रिपोर्टें मिली हैं।

प्रमुख खबरें

Odisha सरकार ने केंद्र से 1.56 करोड़ मच्छरदानी मुहैया करने का आग्रह किया

तटरक्षक बल ने भारतीय नौका से 173 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया, दो लोग हिरासत में

स्त्री-पुरूष समानता वाले संगठनों के प्रति महिला कर्मचारी अधिक वफादारः Report

Hajipur Lok Sabha Election 2024: पिता के गढ़ में जीत पाएंगे चिराग पासवान, राजद के शिवचंद्र राम से है मुकाबला