SUV का क्रेज बरकरार! Utility Vehicles की डिमांड से Car Sales में 27% की शानदार बढ़त: SIAM

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2026

यात्री वाहनों की थोक बिक्री यूटिलिटी वाहनों की मजबूत मांग के दम पर दिसंबर 2025 में सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़ गई। उद्योग निकाय सियाम ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दिसंबर 2025 में यात्री वाहनों की कुल बिक्री 3,99,216 इकाई रही जो दिसंबर 2024 की 3,14,934 इकाई की तुलना में 26.8 प्रतिशत अधिक है। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने बयान में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री सालाना आधार पर 11,05,565 इकाई के मुकाबले 39 प्रतिशत बढ़कर 15,41,036 इकाई हो गई।

इसे भी पढ़ें: Critical Minerals की जंग में America ने India को लिया अपने साथ, China की पकड़ अब ढीली होगी

तिमाही के दौरान थोक एवं खुदरा बिक्री की मात्रा में स्थिर वृद्धि की उम्मीद है। उद्योग जगत के एक व्यक्ति ने कहा, ‘‘ भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर नजर रखते हुए, उद्योग को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025-26 सकारात्मक वृद्धि के साथ समाप्त होगा। इसमें नीतिगत रूप से समर्थित कारक मजबूती से मौजूद रहेंगे जिससे हाल के वर्षों के मजबूत प्रदर्शन को बनाए रखने में मदद मिलेगी।

प्रमुख खबरें

IPL 2026: रिकॉर्ड रन बनाने के बाद भी मुंबई इंडियंस की हार, हैदराबाद ने घर में दी मात

Meta पर European Union का शिकंजा, Facebook-Instagram पर बच्चों की Safety से खिलवाड़ का आरोप

Mumbai Crime: Mira Road में गार्ड पर बेरहमी से हमला, US कनेक्शन और Terror Angle से हड़कंप

World Cup से पहले Football में बड़ा नियम, मुंह पर हाथ रखा तो मिलेगा सीधा Red Card