भारत में यात्री वाहनों की बिक्री जून में 18 प्रतिशत घटी: सियाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2019

नयी दिल्ली। देश में यात्री वाहनों की बिक्री जून में 17.54 प्रतिशत घटकर 2,25,732 वाहन रही। पिछले साल जून में यह आंकड़ा 2,73,748 वाहन था। घरेलू वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम ने बुधवार को जून के वाहन बिक्री आंकड़े जारी किए। इसके अनुसार समीक्षावधि में कारों की घरेलू बिक्री भी 24.97 प्रतिशत घटी है। जून में यह आंकड़ा 1,39,628 कार रहा जो पिछले साल जून में 1,83,885 कार था।

इस दौरान मोटरसाइकिल की बिक्री भी 9.57 प्रतिशत घटकर 10,84,598 इकाई रही जो पिछले साल इसी अवधि में 11,99,332 इकाई थी। कुल दोपहिया वाहन बिक्री जून में 11.69 प्रतिशत गिरकर 16,49,477 वाहन रही जो पिछले साल इस अवधि में 18,67,884 वाहन थी। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री समीक्षावधि में 12.27 प्रतिशत घटकर 70,771 वाहन रही जो पिछले साल जून में 80,670 वाहन थी।

इसे भी पढ़ें: ईडी ने सिम्भावली शुगर कंपनी की 110 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की

सियाम की रपट के अनुसार सभी श्रेणियों में वाहनों की बिक्री जून में 12.34 प्रतिशत घटकर 19,97,952 वाहन रही जो पिछले साल इसी माह में 22,79,186 वाहन थी। जून में सभी श्रेणियों के वाहनों की बिक्री घटी है। अप्रैल से जून की अवधि में यात्री वाहनों की बिक्री 18.42 प्रतिशत घटकर 7,12,620 वाहन रही जो जून 2018 में 8,73,490 वाहन थी। वहीं सभी श्रेणियों में इस दौरान बिक्री 12.35 प्रतिशत गिरकर 60,85,406 वाहन रही जो पिछले साल इस अवधि में 69,42,742 वाहन थी।

प्रमुख खबरें

Komal Rani Swarnkar की पोस्ट ने मचाई हलचल, बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना?

टिहरी में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में डॉ. Suryamani Bhandari पर POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Android और iPhone में Battery Drain रोकें, Settings से बदलें Background Apps परमिशन

Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील