New Delhi Railway Station Stampede । पुलिस सूत्रों का दावा, रेलवे की घोषणा पर यात्री भ्रमित हुए और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई

By एकता | Feb 16, 2025

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच में पाया है कि यात्री 'प्रयागराज एक्सप्रेस और प्रयागराज स्पेशल' के बीच भ्रमित हो गए थे। ट्रेन छूटने के डर से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके चलते 18 लोगों की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: New Delhi Railway Station Stampede । भगदड़ में 18 लोगों की मौत, परिजनों को मिलेगा 10-10 लाख रुपये का मुआवजा, पुलिस ने जांच शुरू की

सूत्रों ने बताया कि प्लेटफार्म 14 पर पहुंचने वाले लोगों को लगा कि उनकी ट्रेन प्लेटफार्म 16 पर आ रही है, इसलिए वे उस ओर दौड़ पड़े जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस सूत्र ने बताया कि इसके अलावा, वहां प्रयागराज जाने वाली चार ट्रेन भी पहले से ही मौजूद थीं, जिनमें से तीन देरी से चल रही थीं और इस कारण वहां अप्रत्याशित भीड़ एकत्र हो गई।

प्रमुख खबरें

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित