Special Train से 186 यात्री चारधाम के लिए रवाना, 17 दिन की होगी यात्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2023

विशेष ट्रेन से 186 यात्री 17 दिन की चार धाम यात्रा पर बृहस्पतिवार को रवाना हुए। इन तीर्थयात्रियों को विशेष ट्रेन बदरीनाथ, पुरी, रामेश्वरम और द्वारका के दर्शन कराएगी।

भारत गौरव डीलक्स वातानुकूलित ट्रेन में यात्रियों के लिए कई सुविधाएं हैं जिनमें दो रेस्तरां, आधुनिक रसोईघर, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी और द्वितीय श्रेणी डिब्बों में स्नानागार, सेंसर आधारित शौचालय और पैरों की मसाज करने वाले उपकरण शामिल हैं।

पूर्ण रूप से वातानुकूलित ट्रेन में तीन श्रेणी -वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी और तृतीय श्रेणी हैं और इसमें प्रत्येक डिब्बे में सुरक्षा गार्ड तथा सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।

यात्री चीन सीमा के नजदीक माना गांव स्थित बदरीनाथ मंदिर, जोशीमठ स्थित नरसिंह मंदिर, पुरी में जगन्नाथ मंदिर, इसके समुद्र तट, कोणार्क सूर्य मंदिर और चंद्रभागा बीच के दर्शन करेंगे।

रामेश्वरम में यात्री रामनाथस्वामी मंदिर और धनुषकोडि के दर्शन करेंगे जबकि द्वारा में तीर्थयात्रियों को द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योर्तिलिंग और बेट द्वारका के दर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा।

प्रमुख खबरें

Deadline खत्म, अब... Hormuz पर भड़के Donald Trump की Iran को सीधी धमकी

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने रचा इतिहास, बना दिया आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में भूचाल, मीटिंग के बाद तीन डायरेक्टर्स ने दिया इस्तीफा

PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब