रूस में फंसे यात्रियों को गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाया जाएगा: ज्योतिरादित्य सिंधिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2023

नयी दिल्ली। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सैन फ्रांसिस्को जाने वाले एअर इंडिया के विमान के आपात स्थिति में रूस में उतरने के बाद वहां फंसे यात्रियों को गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने का बुधवार को आश्वासन दिया और कहा कि इस उद्देश्य के लिए भारत से एक विमान रवाना हो चुका है। एअर इंडिया की उड़ान संख्या एइआई-173 छह जून को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हुई थी लेकिन बीच हवा में बोइंग-777 विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने का पता चला। इसके बाद इस विमान को रूस के मगदान हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा था। इस विमान में 216 यात्री और चालक दल के 16 सदस्य सवार थे।

इसे भी पढ़ें: CBI ने समीर वानखेड़े को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने वाले आदेश को वापस लेने कहा

बयान के मुताबिक, विमानन कंपनी का एक दल भी विमान में सवार है, जो मगदान में मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों को जरूरी सहायता प्रदान करेगा। इसमें कहा गया कि विमान से रूस में फंसे यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के लिए भोजन व अन्य जरूरी वस्तुएं भी भेजी गई हैं।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects