रामविलास पासवान की राज्यों से अपील, कहा- अनाज के वितरण के काम को जल्द से जल्द पूरा करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2020

नई दिल्ली। केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने मंगलवार को राज्य सरकारों से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) के तहत जून महीने के लिए मुफ्त पीडीएस अनाज और दालों के वितरण के काम को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने राज्यों से कहा कि वे अगले पांच माह यानी नवंबर तक के लिए प्रक्रिया जल्द शुरू करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएमजीकेएवाई को नवंबर तक पांच महीने के लिए बढ़ाने की घोषणा के तुरंत बाद पासवान ने राज्यों से यह अपील की है। पीएमजीकेएवाई की घोषणा कोरोनो वायरस की वजह से लागू से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के प्रोत्साहन पैकेज के हिस्से के रूप में की गई थी। पहले यह योजना अप्रैल से जून तक यानी तीन महीने की अवधि के लिए प्रभावी थी। 

इसे भी पढ़ें: सोनिया ने प्रधानमंत्री से गरीबों को मुफ्त अनाज देने की मियाद तीन महीने और बढ़ाने का आग्रह किया 

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जून के लिए मुफ्त अनाज का कोटा अभी तक पश्चिम बंगाल में वितरित नहीं किया गया है, जबकि कुछ अन्य राज्यों में भी यह काम पीछे चल रहा है। पीएमजीकेएवाई के तहत सरकार प्रत्येक लाभार्थी को पांच किलोग्राम चावल या गेहूं और एक किलोग्राम दाल प्रति परिवार मुफ्त प्रदान कर रही है। यह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहतदिए जा रहे अनाज के अलावा है। 

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट