ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, कप्तान पैट कमिंस भारत के खिलाफ होने वाले वनडे और टी20 सीरीज से हुए बाहर

By Kusum | Sep 02, 2025

ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम के शीर्ष तेज गेंदबाज और टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि कमिंस पीठ के निचले हिस्से में दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं और उन्हें रिहैबिलिटेशन की सलाह दी गई है। बोर्ड ने ये फैसला इस साल के अंत में इंग्लैंड के खिलाफ घर पर होने वाली प्रतिष्ठित एशेज सीरीज को ध्यान में रखते हुए लिया है

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पैट कमिंस के वर्कलोड मैनेजमेंट और उनकी फिटनेस को प्राथमिकता दी जा रही है। बोर्ड के बयान के अनुसार, पैट कमिंस को भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना जाएगा और वह इस बीच अपने रिहैबिलिटेशन पर ध्यान केंद्रित करेंगे। बोर्ड का मुख्य लक्ष्य ये सुनिश्चित करना है कि कमिंस एक गेंदबाज और कप्तान के तौर पर एशेज सीरीज के लिए पूरी तरह फिट रहें। 21 नवंबर से एशेज की शुरुआत होनी है।

कमिंस की गैरमौजूदगी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एक बड़ा झटका है। क्योंकि वह न केवल गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करते हैं बल्कि एक कप्तान के तौर पर भी टीम को मजबूती देते हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का आने वाला कैलेंडर काफी व्यस्त है, क्योंकि टीम को सबसे पहले 1 अक्तूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है और इसके बाद भारत की मेजबानी करनी है। 3 टी20 और 3 वनडे मैच इस सीरीज में खेले जाने हैं। ये दोनों सीरीज टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम हैं।

पैट कमिंस का टीम में न होना टीम के संतुलन को निश्चित रूप से प्रभावित करेगा। उनकी आक्रामक गेंदबाजी और कप्तानी कौशल की कमी टीम को निश्चित तौर पर खलेगी। जिसके बाद अब ये देखना होगा कि उनकी अनुपस्थिति में टीम की कमान किसे सौंपी जाती है और कौन सा युवा गेंदबाज उनकी जगह लेता है। 

प्रमुख खबरें

पूर्व प्रधानमंत्री HD Deve Gowda ने आलेख लिख कर बताया PM Modi की सफलता का राज, नेहरू और मोदी की तुलना करते हुए कह गये बड़ी बात

Kiran Bedi Birthday: देश की पहली महिला IPS Officer, जानें Tennis Champion से क्रेन बेदी बनने की कहानी

Prabhasakshi NewsRoom: Taliban के समर्थन में खुलकर उतरा India ! Afghanistan पर लगे UNSC प्रतिबंधों में राहत देने का दिया सुझाव

सोमवती अमावस्या पर क्या पहनें? अपनाएं ये 5 Latest Saree Designs, मिलेगा एकदम Graceful Look