IPL Eliminator में Sunrisers की हार पर बोले Pat Cummins- हम बस थोड़ा सा ही दूर रह गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2026

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर में बुधवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 47 रन की हार के बाद स्वीकार किया कि 244 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उनकी टीम ने कुछ विकेट गलत समय पर गंवाए। रॉयल्स के 244 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स की टीम आर्चर (58 रन पर तीन विकेट), सुशांत मिश्रा (21 रन पर दो विकेट), रविंद्र जडेजा (21 रन पर दो विकेट) और नांद्रे बर्गर (26रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 19.2 ओवर में 196 रन पर सिमट गई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

कमिंस ने रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘वह काफी अच्छा खेला। पिच बहुत अच्छी थी, लेकिन गलती की गुंजाइश इतनी कम होती है कि अगर आप यॉर्कर से चूक जाते हैं तो वह नहीं चूकता। विकेट काफी अच्छा था। हमारी टीम हर लिहाज से बहुत संतुलित है।’’ सनराइजर्स के कप्तान ने अपने युवा गेंदबाजों की भी सराहना करते हुए कहा, ‘‘प्रफुल और साकिब बहुत बढ़िया थे। हम प्लेऑफ में पहुंचने वाली सबसे युवा टीमों में से एक हैं और कोचिंग टीम ने कुछ बेहतरीन हीरे खोज निकाले हैं।

प्रमुख खबरें

SIR को दोष न दें, आत्म-मंथन का समय है, अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, 2029 की हार के प्रति किया आगाह

Parvinder Singh Jhotta Murder Update | चिट्टा की लाइव कवरेज करने वाले एंटी-ड्रग्स एक्टिविस्ट की हत्या का मुख्य आरोपी राजस्थान से दबोचा

पूर्वोत्तर भारत में वित्तीय और बैंकिंग समावेश को बढ़ावा: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा आह्वान

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया