विराट एंड कंपनी के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर बन सकते हैं परेशानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2020

सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को उम्मीद है कि भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला में उनकी टीम के स्पिनर अहम भूमिका अदा करेंगे, हालांकि उन्हें नहीं लगता कि सीमित ओवरों की सीरीज के दौरान उन्हें खुरदुरी पिच मिलेगी। श्रृंखला 14 जनवरी से मुंबई में शुरू हो रही है जिसके बाद दूसरा मैच राजकोट में 17 जनवरी को और तीसरा मैच 19 जनवरी को बेंगलुरू में खेला जायेगा।

कमिंस ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के रवाना होने से पहले कहा कि मुझे लगता है कि स्पिनर दुनिया में किसी और जगह से ज्यादा भारत में बड़ी भूमिका निभायेंगे। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि आपको वनडे के लिये स्पिन लेती हुई खुरदुरी पिच मिले। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल 0-2 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए पांच मैचों की वनडे श्रृंखला में 3-2 से जीत हासिल की थी। 

इसे भी पढ़ें: कोहली और स्मिथ की राह पर चलना चाहते हैं ऑस्ट्रेलिया के यह बल्लेबाज

कमिंस ने कहा कि पिछली श्रृंखला में मुझे लगता है कि हम दो स्पिनरों के साथ खेले थे और वे भी दो के साथ उतरे थे इसलिये निश्चित रूप से स्पिनर अहम होंगे विशेषकर मध्य ओवरों में।’’ ऑस्ट्रेलियाई टीम दो विशेषज्ञ स्पिनरों -बायें हाथ के स्पिनर एशटन एगर और लेग स्पिनर एडम जम्पा- के साथ जा रही है। भारत में पिचों के बारे में बात करते हुए 27 साल के इस खिलाड़ी ने कहा कि जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता है गेंद मुलायम होती जाती है जिससे अन्य देशों की तुलना में इससे गेंदबाजी करना आसान हो जाता है। लेकिन छोटी और तेज पिचों पर खेलने की अपनी ही चुनौतियां होती हैं। 

प्रमुख खबरें

बंगाल में SIR से 27 लाख नाम कटने पर Suvendu Adhikari ने Mamata Banerjee को ठहराया जिम्मेदार

Sambhal में भड़काऊ बयानबाजी पर चार नेताओं को नोटिस, कोर्ट में 3 अक्टूबर को पेशी

मेरी हत्या की कोशिश की जा रही, Beleghata हमले के बाद बोले TMC नेता Kunal Ghosh

REI Expo 2026 से जैव ऊर्जा क्षेत्र में ₹2,800 करोड़ से ज्यादा के निवेश की उम्मीद: IBA