By Kusum | Feb 08, 2025
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान पैट कमिंस के घर दूसरी बार किलकारियां गूंजी है। उनकी पत्नी रेबेका ने नन्ही परी को जन्म दिया है। कपल ने अपनी बेटी का नाम एडी रखा है। वहीं इस कपल ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानाकारी दी है। बेकी ने अपनी नवजात बेटी के साथ एक तस्वीर इस दौरान शेयर करते हुए लिखा कि, वह आ गई है। हमारी खूबसूरत बच्ची एडी... हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते है कि हम इस समय कितने खुश और प्यास से भरे हुए हैं।
कमिंस ने अक्टूबर में कहा था कि, पिछली बार मैं एक बड़ा हिस्सा चूक गया था और मैं इस बार शुरुआती समय में घर पर थोड़ा और समय बिताने के तरीके पर काम करना चाहता हूं। उन्होंने साथ ही कहा था कि, अगर किसी को अपने परिवार को प्राथमिकता देनी पड़े तो कोई भी व्यक्ति इस बात पर ध्यान नहीं देगा। हम क्रिकेट खेल रहे हैं। ये दुनिया का अंत नहीं है, इसलिए हम चाहते हैं कि लोग ऑस्ट्रेलिया के लिए लंबा, सफर करियर बनाएं और आप उनसे ये नहीं कह सकते कि वे अपना जीवन रोककर दुनिया भर की यात्रा करें और बाकी सब कुछ भूल जाएं। जब बात परिवार की आती है तो हम काफी खुले हैं।