टीकरी बार्डर पर केवल दोपहिया वाहनों एवं एंबुलेंसों के लिए रास्ता खोला गया :एसकेएम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2021

नयी दिल्ली|  संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने रविवार को कहा कि पुलिस बैरीकेड को हटाये जाने के बाद टीकरी बार्डर पर पिछले कई महीनों से प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा किये गये इंतजाम के अलावा बस दोपहिया वाहनों एवं एंबुलेंसों की आवाजाही के लिए रास्ता दिया गया।

ग्यारह महीने बाद प्रशासन ने शनिवार को टीकरी बार्डर पर बैरीकेड हटाये जाने के बाद दिल्ली से हरियाणा जाने का एकतरफ का मार्ग खोला। एक बयान में एसकेएम ने कहा कि उसने पहले ही कहदिया है कि दिल्ली पुलिस का कदम उच्चतम न्यायालय की सुनवाई केदबाव में आया है और यह कि कोई भी सामूहिक फैसला करने से पहले वह सभी घटनाक्रम पर नजर रख रहा है।

इसे भी पढ़ें: कृषि कानूनों पर किसानों की मांग पूरी करने के लिए केंद्र खोले मार्ग : संयुक्त किसान मोर्चा

शनिवार को किसान यूनियन के नेताओं एवं पुलिस के बीच बैठक के बाद रास्ता खोला गया था। दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को टीकरी बार्डर पर बैरीकेड एवं कंटीले तार को हटाना शुरू किया था जिन्हें उसने इस दिल्ली-रोहतक राजमार्ग पर टीकरी बार्डर पर लगाया था। पुलिस ने शुक्रवार को गाजीपुर बार्डर पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक ओर का रास्ता खोला था।

इसे भी पढ़ें: लखीमपुर हिंसा: अदालत में पक्ष रखने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने 7 अधिवक्ताओं की समिति बनाई

प्रमुख खबरें

Agra-Lucknow Expressway पर सर्दी में बदली स्पीड लिमिट, रात में 50 से 60 किमी तय

Shreyas Iyer की कप्तानी वाली Team India पर ICC का एक्शन, 5वें ODI में 35% मैच फीस कटी

बांग्लादेश में Chinmoy Krishna Das की सुरक्षा पर अधीर ने विदेश मंत्रालय से पूछा सवाल

IBSF World Snooker Championship: आदित्य मेहता, अमी कमानी और कीर्तना का इंदौर में दबदबा