Pathaan Success । चौथे दिन पार किया 400 करोड़ का आकड़ा, थिएटर्स में नाचकर फैंस ने मनाया King Khan की वापसी का जश्न

By एकता | Jan 29, 2023

फिल्म 'पठान' की रिलीज के साथ बड़े पर्दे पर बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान की धमाकेदार वापसी कर ली है। अभिनेता की फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में धमाल मचाए हुए है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करते हुए एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ और सेट कर रही है। फिल्म में शाहरुख़ के दमदार एक्शन, सलमान खान के कैमियो, दीपिका की हॉट अदाओं और जॉन अब्राहम की जबरदस्त नेगेटिव एक्टिंग ने लोगों का इस कदर जीता है कि हर दिन बॉक्स ऑफिस पर पठान के लगभग सभी शो हॉउसफुल हैं। इतना ही नहीं लोग किंग की सिल्वर स्क्रीन पर वापसी और पठान की सफलता का बड़े जबरदस्त तरीके से जश्न मनाते नजर आ रहे हैं, जिसका अंदाजा आप हाल ही में वायरल हुई वीडियो को देखकर लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Tina Datta Eviction । Bigg Boss 16 के घर से बेघर होकर खुश है अभिनेत्री, Shalin Bhanot के साथ रिश्ते को लेकर कही ये बात

'झूमे जो पठान' गाने पर नाचकर फैंस ने मनाया जश्न

सोशल मीडिया पर फैंस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह थिएटर के अंदर पठान के गाने 'झूमे जो पठान' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में, पठान फिल्म की एंडिंग के समय 'झूमे जो पठान' बजते ही फैंस को सीट से उठकर स्क्रीन के आगे खाली जगह पर इकट्ठा होते देखा जा सकता है। फिर फैंस किंग खान और दीपिका पादुकोण के स्टेप के साथ स्टेप मिलाकर डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ अन्य अपनी ही धुन में डांस कर रहे हैं। फैंस के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगा। वीडियो वायरल होते ही इसपर लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। बता दें, इससे पहले भी पठान के क्रेजी फैंस के इस तरह के वीडियो वायरल हो चुके हैं। लोग किंग खान की बड़े पर्दे पर वापसी को एक त्योहार की तरह मना रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Akib Ansari (@iam_akib_001)

इसे भी पढ़ें: Rakhi Sawant की माँ का कैंसर से निधन, अभिनेत्री ने इमोशनल नोट के साथ शेयर किया आखिरी पलों का वीडियो

400 करोड़ के पार पहुंची पठान

शाहरुख़ खान की 'पठान' की हर दिन की कमाई एक नया रिकॉर्ड सेट करने में लगी हुई है। फिल्म 25 जनवरी को दुनियाभर में रिलीज हुई थी। पठान ने महज चार दिनों में भारत में 200 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। वहीं दुनियाभर में कमाई की बात करें तो फिल्म ने अबतक 400 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। बता दें, पठान ओपनिंग दिन पर 57 करोड़ की कमाई की थी। इसी के साथ यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है।

प्रमुख खबरें

Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर इस मुहूर्त में करें पूजा, मिलेगा निरोगी काया का Blessing

US-Israel vs Iran War | अब कम से कम 1 टन के वॉरहेड वाली मिसाइलों से होगा हमला, ईरान की नई चेतावनी

क्या खत्म हो गया Babar Azam का वनडे करियर? Pakistan Cricket Team कप्तान Shaheen Afridi ने तोड़ी चुप्पी

UCC Gender Equality | समान नागरिक संहिता: निजी कानूनों में लैंगिक भेदभाव का समाधान है UCC- सुप्रीम कोर्ट