By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 23, 2026
बिहार के पटना जिले में एक हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से दो महिलाओं और एक बच्चे समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात करीब आठ बज कर 45 मिनट पर बख्तियारपुर में ओल्ड बाईपास के पास हुई।
उन्होंने कहा कि आग लगने के सही कारण का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।