पटना: मृत पक्षियों के नमूनों की जांच से ‘बर्ड फ्लू’ की पुष्टि, 25 पक्षियों को मारा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2025

बिहार की राजधानी पटना में मृत पक्षियों के नमूनों की जांच में एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) संक्रमण की पुष्टि होने के बाद करीब 25 पक्षियों को मार दिया गया है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रभावित इलाके के तीन किलोमीटर के दायरे में स्थित मुर्गी पालन इकाइयों से नमूने लेने का काम शुरू कर दिया गया है। सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मृत पक्षियों के नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था और रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि वे एवियन इन्फ्लूएंजा संक्रमण के एक प्रकार ‘एच5एन1’ से मरे हैं। उन्होंने कहा, संबंधित अधिकारियों ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगभग 25 पक्षियों को मार दिया।

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर